जॉब्सदेश

AI Boom in India: 10 करोड़ भारतीय कर रहे एआई का इस्तेमाल, विदेशी कंपनियों को हर साल 1000 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई

भारत में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) का उपयोग तेजी से बढ़ (AI Boom in India) रहा है, लेकिन इसका सबसे बड़ा फायदा विदेशी कंपनियों को मिल रहा है। ओपनएआई (ChatGPT) और एंथ्रोपिक (Claude) जैसी कंपनियां भारतीय यूजर्स से सालाना कम से कम 1000 करोड़ रुपये की कमाई कर रही हैं। अनुमान है कि देश में करीब 10 करोड़ लोग एआई का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिनमें से लगभग 1 प्रतिशत यूजर्स पेड सब्सक्रिप्शन ले रहे हैं।

10 लाख यूजर्स कर रहे हैं भुगतान AI Boom in India

ओपनएआई के आंकड़ों के अनुसार, 10 करोड़ भारतीय एआई का उपयोग कर रहे हैं। इनमें करीब 10 लाख यूजर्स हर महीने 400 रुपये से 19 हजार रुपये तक का भुगतान करते हैं। औसतन 800 रुपये मासिक खर्च के आधार पर विदेशी एआई कंपनियों की भारत से सालाना कमाई करीब 960 करोड़ रुपये पहुंच रही है।

भारत एआई डाउनलोड में दुनिया में अग्रणी

वैश्विक स्तर पर एआई ऐप डाउनलोड में भारत की हिस्सेदारी करीब 20 प्रतिशत है। इसी वजह से ओपनएआई, एंथ्रोपिक और परप्लेक्सिटी जैसी कंपनियां भारतीय बाजार के लिए कम कीमत वाले सब्सक्रिप्शन प्लान ला रही हैं। परप्लेक्सिटी ने भारतीय यूजर्स के लिए 2.5 डॉलर का विशेष प्लान भी पेश किया है।

18 से 35 वर्ष के युवा सबसे बड़े यूजर

भारत में एआई इस्तेमाल करने वालों में 65 प्रतिशत से अधिक यूजर्स 18 से 35 वर्ष आयु वर्ग के हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि शुरुआती दौर में कंपनियां मुफ्त सेवाएं देकर यूजर्स की आदत बना रही हैं और बाद में धीरे-धीरे पेड मॉडल की ओर ले जाएंगी।

घरेलू एआई मॉडल अभी पीछे

विशेषज्ञों के अनुसार, सर्वम, भारत जीपीटी और भारत जेन जैसे भारतीय एआई मॉडल अभी ओपनएआई और एंथ्रोपिक के बड़े भाषा मॉडल (LLM) का मुकाबला नहीं कर (AI Boom in India) पा रहे हैं। जीएसटी आधारित एआई समाधान विकसित करने वाले टैक्सबोट जीपीटी के संस्थापक हिमांशु कुमार का कहना है कि वे विदेशी एआई सेवाओं पर हर महीने करीब 400 डॉलर (करीब 38 हजार रुपये) खर्च करते हैं, क्योंकि फिलहाल उनके स्तर का घरेलू विकल्प उपलब्ध नहीं है।

एआई से कई गुना बढ़ी काम की रफ्तार

एंथ्रोपिक की रिपोर्ट के मुताबिक, एआई के इस्तेमाल से प्रोफेशनल्स की उत्पादकता में बड़ा सुधार हुआ है। जो काम पहले औसतन 3.8 घंटे में पूरा होता था, वही अब एआई की मदद से करीब 15 मिनट में पूरा हो रहा है।

Related Articles

Back to top button