Venezuela Earthquake : भूकंप पीड़ितों के लिए मसीहा बनी भारतीय सेना, वेनेजुएला ने कहा- ‘थैंक यू पीएम मोदी’
वेनेजुएला में आए विनाशकारी भूकंप के बाद भारत ने मानवीय सहायता का बड़ा उदाहरण (Venezuela Earthquake) पेश किया है। ‘ऑपरेशन अमिस्टाड’ के तहत भारतीय वायुसेना राहत सामग्री, दवाइयां और मोबाइल अस्पताल लेकर पहुंची है। भारतीय सेना द्वारा स्थापित अत्याधुनिक फील्ड अस्पताल में रोजाना सैकड़ों घायलों का इलाज किया जा रहा है। भारतीय सहायता से प्रभावित होकर वेनेजुएला के विदेश मंत्री ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भारत सरकार का आभार जताते हुए कहा, “थैंक यू पीएम मोदी।”
66 टन राहत सामग्री और मोबाइल अस्पताल भेजे Venezuela Earthquake
24 जून को आए भीषण भूकंप में अब तक 2,645 लोगों की मौत और 12 हजार से अधिक लोग घायल हो चुके हैं। राहत कार्य के लिए भारतीय वायुसेना के दो सी-17 ग्लोबमास्टर विमान 66 टन राहत सामग्री, दवाइयां और दो ‘भीष्म क्यूब’ मोबाइल अस्पताल लेकर वेनेजुएला पहुंचे। भारतीय सेना ने इंटरनेशनल ला रिनकोनाडा रेसट्रैक पर आधुनिक फील्ड अस्पताल भी स्थापित किया है।
विदेश मंत्री ने जताया भारत का आभार
वेनेजुएला के विदेश मंत्री इवान गिल ने भारतीय राजदूत पी.के. अशोक बाबू के साथ फील्ड अस्पताल का दौरा किया। उन्होंने भारतीय डॉक्टरों और मेडिकल टीम की सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि संकट की घड़ी में भारत ने सच्चे मित्र का परिचय दिया है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भारत सरकार और भारतीय सेना का विशेष आभार व्यक्त किया।
रोज 400 मरीजों का हो रहा इलाज
भारतीय सेना की मेडिकल टीम फील्ड अस्पताल में प्रतिदिन करीब 400 मरीजों का उपचार (Venezuela Earthquake) कर रही है। यहां भूकंप पीड़ितों के अलावा राहत एवं बचाव कार्य में घायल हुए कर्मियों का भी इलाज किया जा रहा है। अस्पताल में माइनर सर्जरी, एक्स-रे और डेंटल केयर जैसी आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हैं।
भारतीय डॉक्टरों की सेवाओं की हो रही सराहना
इलाज करा रहे मरीजों और उनके परिजनों ने भारतीय मेडिकल टीम की जमकर प्रशंसा (Venezuela Earthquake) की है। सोशल मीडिया पर साझा वीडियो में कई पीड़ितों ने भारतीय डॉक्टरों के उपचार को ‘जादुई स्पर्श’ बताते हुए कहा कि उनकी सेवा और समर्पण ने दर्द के बीच भी भरोसा और राहत दी है।



