
- न कलेक्टर को खबर, न एसपी को भनक! चार जवानों की तैनाती वाले मुख्य द्वार से सीधे पहुंचे प्रधानमंत्री
- बस्तरिया नृत्य में भी थिरके,भाषण में विपक्ष और पूर्ववर्ती सरकारों पर साधा निशाना
जगदलपुर/नव प्रदेश। दीपावली (PM Modi Bastar Diwali) के दिन जब पूरा देश अपने परिवार के साथ रोशनी का त्योहार मना रहा था,तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बस्तर के घने जंगलों में पहुंचकर एक ऐसा अप्रत्याशित कदम उठाया,जिसने सुरक्षा और प्रशासनिक हलकों को भी चौंका दिया। प्रधानमंत्री अचानक करनपुर स्थित केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल के कोबरा संचालन शिविर पहुंच गए। यहां उन्होंने देश की सुरक्षा में तैनात जवानों के साथ कई घंटे बिताए, मिठाइयां बांटीं,दीपावली की खुशियां साझा कीं और बस्तरिया लोकनृत्य में जवानों के साथ कदमताल भी की।
इस दौरे की सबसे चौंकाने वाली बात इसकी गोपनीयता रही। स्थानीय स्तर पर मिली जानकारी के अनुसार प्रधानमंत्री (PM Modi Bastar Diwali) के आगमन की भनक अंतिम समय तक जिला प्रशासन के आला अधिकारियों,यहां तक कि कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक को भी नहीं थी। शिविर के मुख्य द्वार पर सामान्य दिनों की तरह महज चार जवान तैनात थे। प्रधानमंत्री के आगमन पर दिखाई देने वाली परंपरागत प्रशासनिक और नागरिक प्रोटोकॉल की व्यवस्था भी नजर नहीं आई। देश के प्रधानमंत्री का इस तरह सीधे जंगल के भीतर सुरक्षा बलों के बीच पहुंचना अपने आप में असाधारण घटनाक्रम रहा।

जवानों को संबोधित करते हुए मोदी (PM Modi Bastar Diwali) ने कहा कि 2026 की दीपावली इसलिए विशेष है, क्योंकि दशकों पुरानी नक्सलवाद और माओवादी आतंक के खिलाफ लड़ाई में देश ने जीत हासिल की है। यह पहली दीपावली है,जब देश का हर जिला नक्सलवाद से मुक्त है। उन्होंने जवानों के त्याग,साहस और समर्पण को इस उपलब्धि का बड़ा श्रेय दिया।
पहले की सरकारों ने नक्सलवाद को लाइलाज बीमारी मानते
प्रधानमंत्री (PM Modi Bastar Diwali) ने अपने संबोधन में पूर्ववर्ती सरकारों की नक्सलवाद के प्रति नीतियों पर तीखे सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि पहले की सरकारों ने नक्सलवाद को लाइलाज बीमारी मानकर छोड़ दिया था। सुरक्षा बलों के हाथ बांधकर रखे गए थे और जवानों को खुलकर जवाबी कार्रवाई की स्वतंत्रता नहीं थी। वर्ष 2010 के दंतेवाड़ा हमले में 76 जवानों की शहादत और निर्दोष नागरिकों की हत्या का उल्लेख करते हुए उन्होंने तत्कालीन सत्ता प्रतिष्ठान पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया।
नामदारों की आंखों से जवानों की शहादत पर एक आंसू तक नहीं निकला
मोदी (PM Modi Bastar Diwali) ने विपक्षी राजनीति पर निशाना साधते हुए कहा कि महलों में रहने वाले नामदारों की आंखों से जवानों की शहादत पर एक आंसू तक नहीं निकला। उन्होंने यह भी कहा कि जंगलों में हथियारबंद नक्सलियों का प्रभाव भले समाप्त हो गया हो, लेकिन वैचारिक रूप से नक्सली सोच रखने वाले लोग आज भी राजनीतिक दलों और विभिन्न संगठनों में घुसपैठ कर लोकतंत्र और संविधान के खिलाफ लोगों को उकसा रहे हैं।
प्रधानमंत्री ने दावा किया कि बीते एक वर्ष में एक जवान शहीद नही हुआ
प्रधानमंत्री ने दावा किया कि बीते एक वर्ष में ड्यूटी के दौरान सीआरपीएफ का एक भी जवान शहीद नहीं हुआ। उन्होंने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में सड़क,मोबाइल टावर,स्कूल,बैंक और रोजगार संबंधी सुविधाओं के विस्तार को भी सुरक्षा के साथ विकास की नीति का परिणाम बताया।
प्रधानमंत्री ने बस्तर को राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में ला दिया
करनपुर के जंगलों में जवानों के साथ दीपावली मनाकर प्रधानमंत्री ने बस्तर को राष्ट्रीय चर्चा के केंद्र में ला दिया। उनका यह दौरा केवल त्योहार मनाने का कार्यक्रम नहीं रहा, बल्कि नक्सलवाद के खिलाफ लड़ाई,सुरक्षा बलों के योगदान और बस्तर में बदलते हालात पर देश को दिया गया एक राजनीतिक और रणनीतिक संदेश भी बन गया।



