छत्तीसगढ़

तत्काल टिकटों की कालाबाजारी, रेलवे क्लर्क और दलाल फिर गिरफ्तार 

जांजगीर- चांपा। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत रे।सु।ब। पोस्ट चांपा ने अवैध रेल टिकट दलाली के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए एक रेलवे कर्मचारी को गिरफ्तार किया है। इस प्रकरण में पहले ही एक आरोपी को पकड़ा जा चुका था, जिसकी निशानदेही और जांच के बाद रेलवे कर्मचारी की संलिप्तता सामने आई है। उक्त कार्रवाई से चंद दिनों पहले भी आरपीएफ ने उक्त थानाक्षेत्र से एक क्लर्क और दलाल को पहले गिरफ्तार किया था।

कैसे खुली पूरे मामले की पोल?


आरपीएफ से मिली जानकारी के अनुसार, 14 नवंबर 2026 को अवैध टिकट दलालों के विरुद्ध चलाए जा रहे धरपकड़ अभियान के तहत रे।सु।ब। पोस्ट चांपा के निरीक्षक पी। तिवारी, अपराध शाखा मुख्यालय के अधिकारियों एवं संयुक्त टीम ने मुखबिर की सूचना पर बाराद्वार रेलवे स्टेशन के आरक्षण केंद्र में गुप्त निगरानी की थी। शाम करीब 4:50 बजे संदिग्ध अवस्था में खड़े व्यक्ति से पूछताछ की गई, जिसने अपना नाम रामकुमार वर्मा (56 वर्ष), निवासी राजापारा वार्ड नंबर 03, थाना व जिला सक्ती बताया। जांच के दौरान उसके पास से 3 तत्काल आरक्षित रेल टिकट (पीएनआर क्रमांक 6312463109, 6840871224 एवं 6212468012) बरामद हुए, जिनकी कुल कीमत 9,170 रुपए थी। पूछताछ में रामकुमार ने स्वीकार किया कि वह शक्ति, झाराडीह व बाराद्वार बुकिंग कार्यालय से कैश कलेक्ट कर बैंक में जमा करने का काम करता है और शक्ति बुकिंग कार्यालय के रेलवे कर्मचारी के। शंकर राव द्वारा व्हाट्सएप पर भेजे गए यात्रियों के विवरण के आधार पर उसने तत्काल टिकट बनाए थे।

इस आधार पर रामकुमार वर्मा के विरुद्ध अपराध क्रमांक 2709/2026, धारा 143 रेलवे अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार किया गया तथा उसके कब्जे से टिकट व मोबाइल जप्त कर अग्रिम कार्रवाई की गई।

कमीशन का खेल और डिजिटल सबूत

मामले की अग्रिम जांच के दौरान 18 नवंबर 2026 को समन के आधार पर रेलवे कर्मचारी के। शंकर राव (एम।टी।एस।/एनाउंसर, बुकिंग कार्यालय शक्ति, निवासी रेलवे क्वार्टर नंबर 10/04, रेलवे कॉलोनी, सक्ती) को रे।सु।ब। पोस्ट चांपा बुलाया गया।

पूछताछ में के। शंकर राव ने स्वीकार किया कि वे यात्रियों से तत्काल टिकट बनवाने के एवज में प्रति व्यक्ति 500 रुपए कमीशन लेते थे। वे यात्रियों का नाम, उम्र, यात्रा तिथि, ट्रेन नंबर और विवरण व्हाट्सएप के जरिए रामकुमार वर्मा को भेजते थे, जिसके माध्यम से बाराद्वार स्टेशन से तत्काल टिकट बनवाए जाते थे। इसके बदले शंकर राव द्वारा रामकुमार को प्रति टिकट 100 से 200 रुपए कमीशन दिया जाता था।

मोबाइल जप्त, गिरफ्तारी के बाद जमानत

आरपीएफ ने के। शंकर राव का कथन दर्ज कर उनके पास से एक मोबाइल फोन जप्त किया तथा व्हाट्सएप चैटिंग के प्रिंटआउट प्रकरण में संलग्न किए। पूर्व में रामकुमार वर्मा से जप्त मोबाइल के डिजिटल साक्ष्यों और व्हाट्सएप चैट से मिलान करने पर दोनों के बीच मिलीभगत से अवैध तत्काल टिकट बनवाने और कमीशन लेने की पुष्टि प्रथम दृष्टया हुई।

Related Articles

Back to top button