Woman SI Give Shoulder to Unclaimed Body : लावारिस शव को महिला SI ने दिया कंधा, नाम है..., चलीं उस रास्ते…, देखें वीडियो

Woman SI Give Shoulder to Unclaimed Body : लावारिस शव को महिला SI ने दिया कंधा, नाम है…, चलीं उस रास्ते…, देखें वीडियो

Woman SI give shoulder to unclaimed body, Andhra Woman Cop Carrying Body to Cremetorium, navpradesh,

Woman SI Give Shoulder to Unclaimed Body

Woman SI give shoulder to unclaimed body : इस महिला एसआई ने अपने इस आचरण से सभी का दिल जीत लिया है।

हैदराबाद/ए.। Woman SI give shoulder to unclaimed body : हम छत्तीसगढ़ में समय समय पर ऐसी खबरों से रूबरू होते हैं, जिसमें कभी पुलिस कर्मी तो कभी सुरक्षा बल के जवान तथा स्वास्थ्य कार्यकर्ता बीमार तथा गर्भवती महिलाओं को खाट की डोली बनाकर उन्हें अस्पताल तक ले जाते दिखाई देते हैं।

लेकिन ऐसी मानवीयता के मामले में एक महिला पुलिस उप निरीक्षक ने उक्त किस्सों को काफी पीछे छोड़ दिया है। इस महिला पुलिसकर्मी ने एक लावारिस लाश को कंधा दिया। महिला पुलिस का लावारिश लाश को कंधा देने का यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है। घटना आंध्र प्रदेश के श्रीकाकुलम जिले की है।

नाम है कोटरू सिरीशा, जीत लिया सभी का दिल :


इस महिला एसआई ने अपने इस आचरण से सभी का दिल जीत लिया है। इस महिला पुलिस उपनिरीक्षक का नाम कोटरू सिरीशा है। इन्होंने एक अज्ञात व्यक्ति का शव अपने कंधे पर लिया और करीब दो किलोमीटर पैदल चलकर श्मशान भूमि तक पहुंचाया। आंध्र प्रदेश पुलिस ने ही यह वीडियो ट्वीट किया है।

कोई नहीं था मृतक का और पगडंडी ही रास्ता पर एसआई ने नहीं मानी हार…

उक्त अधिकारी श्रीकाकुलम के काशिबुग्गा पुलिस थाने में काम करती हैं। अदवी कोथरू परिसर में एक वृद्ध की मृत्यु हुई थी। इसकी जानकारी उन्हें मिली। सिरिशा वहां तत्काल पहुंची व स्थानीय लोगों की मदद से उन्होंने शव को श्मशानघाट पहुंचाया। 80 साल के इस बुजुर्ग का कोई भी नहीं था। लेकिन अंतिम संस्कार करना था। वहां कोई रास्ता भी नहीं थी। खेत की पगडंडियों से ही शव को ले जाना था। इसलिए कोई आगे नहीं आ रहा था। लेकिन सिरिशा की अपील पर लोग आगे आए शव का अंतिम संस्कार हो सका।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *