छत्तीसगढ़

छठ के बाद यात्रियों की सुविधा के लिए रक्सौल-चर्लपल्ली के बीच चलेगी पूजा स्पेशल ट्रेन

रायपुर. छठ पर्व के बाद यात्रियों की अतिरिक्त भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने रक्सौल-चर्लपल्ली-रक्सौल के बीच एक-एक फेरे के लिए पूजा स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया है। इस ट्रेन के परिचालन से यात्रियों को कन्फर्म बर्थ के साथ सुगम एवं सुविधाजनक यात्रा की सुविधा मिलेगी। रेलवे से प्राप्त जानकारी के अनुसार, गाड़ी संख्या 05531 रक्सौल-चर्लपल्ली स्पेशल ट्रेन 21 नवंबर शनिवार को रक्सौल से रवाना होगी। वहीं, गाड़ी संख्या 05532 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 23 नवंबर सोमवार को चर्लपल्ली से प्रस्थान करेगी।

गाड़ी संख्या 05531 रक्सौल से 16.55 बजे रवाना होकर तीसरे दिन सोमवार को सुबह 10 बजे चर्लपल्ली पहुंचेगी। रास्ते में रविवार को रायगढ़ स्टेशन पर 15.22 बजे आगमन और 15.24 बजे प्रस्थान, बिलासपुर में 17.10 बजे आगमन और 17.20 बजे प्रस्थान, रायपुर में 18.50 बजे आगमन और 18.55 बजे प्रस्थान, दुर्ग में 19.45 बजे आगमन और 19.50 बजे प्रस्थान, राजनांदगांव में 20.15 बजे आगमन और 20.17 बजे प्रस्थान तथा गोंदिया में 22 बजे आगमन और 22.10 बजे प्रस्थान करेगी।

इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05532 चर्लपल्ली-रक्सौल स्पेशल ट्रेन 23 नवंबर को रात 22 बजे चर्लपल्ली से रवाना होगी। मंगलवार को गोंदिया में 9.30 बजे, राजनांदगांव में 11.15 बजे, दुर्ग में 11.50 बजे, रायपुर में 12.40 बजे, बिलासपुर में 14.45 बजे तथा रायगढ़ में 18.08 बजे पहुंचेगी। निर्धारित ठहराव के बाद यह ट्रेन बुधवार को शाम 19 बजे रक्सौल पहुंचेगी।

18 कोच की होगी ट्रेन

इस स्पेशल ट्रेन में कुल 18 कोच होंगे। इनमें एक पावरकार, एक एसएलआरडी, चार सामान्य श्रेणी, सात स्लीपर, एक एसी-टू तथा चार एसी-थ्री कोच शामिल हैं। दोनों दिशाओं में इस ट्रेन का ठहराव घोड़ासहन, बैरगनियां, सीतामढ़ी, जनकपुर रोड, कमतौल, दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, किउल, झाझा, जसीडीह, मधुपुर, चितरंजन, धनबाद, कतरासगढ़, चंद्रपुरा, बोकारो स्टील सिटी, मुरी, रांची, राउरकेला, झारसुगुड़ा, रायगढ़, बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगांव, गोंदिया, वडसा, बल्लारशाह, रामागुंडम एवं काजीपेट स्टेशनों पर होगा।

Related Articles

Back to top button