
पश्चिम बंगाल चुनाव के नतीजों से पहले सियासी बयानबाजी तेज हो गई है और इसी बीच छत्तीसगढ़ के उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने बड़ा दावा करते (West Bengal Election) हुए संकेत दिए हैं कि इस बार चुनाव परिणाम चौंकाने वाले हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि पूरे देश की नजर 4 मई को आने वाले नतीजों पर टिकी हुई है और जनता का रुझान स्पष्ट रूप से भाजपा के पक्ष में दिखाई दे रहा है, जिससे बंगाल की राजनीति में बड़ा बदलाव संभव है।
कमल खिलने का दावा (West Bengal Election)
उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने कहा कि इस बार पश्चिम बंगाल में तृणमूल कांग्रेस के साथ खेला होने वाला है और राज्य में कमल खिलने जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि ममता बनर्जी की सरकार ने आम जनता के बजाय घुसपैठियों के हित में काम किया है, जिससे लोगों में नाराजगी है और यही नाराजगी चुनाव परिणामों में दिखाई देगी।
अन्य राज्यों को लेकर भी किया बड़ा संकेत (West Bengal Election)
उन्होंने यह भी कहा कि सिर्फ पश्चिम बंगाल ही नहीं, बल्कि अन्य राज्यों में भी भाजपा को बढ़त मिलने की संभावना है। उनके मुताबिक असम और पांडुचेरी में भाजपा की सरकार बनने की स्थिति बन रही है और यह संकेत दे रहा है कि जनता का भरोसा पार्टी पर लगातार बढ़ रहा है।
महंगाई पर कांग्रेस के प्रदर्शन पर निशाना
इसी बीच महंगाई को लेकर कांग्रेस के प्रस्तावित प्रदर्शन पर भी उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तीखा (West Bengal Election) हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का रुख दोहरा है और कई बार उसके बयान देशहित के खिलाफ नजर आते हैं। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि महंगाई की तुलना करने के लिए कांग्रेस को अपने “पसंदीदा देशों” से भी सवाल करना चाहिए, जबकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में महंगाई वैश्विक स्तर की तुलना में नियंत्रित है।



