छत्तीसगढ़
14 से 17 दिसंबर तक चलेगा छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र
चार दिन की होंगी बैठकें, वित्तीय कार्यों के साथ अन्य शासकीय कामकाज भी होंगे संपादित
रायपुर। छत्तीसगढ़ की षष्ठम विधानसभा का ग्यारहवां सत्र 14 दिसंबर से शुरू होगा। विधानसभा सचिवालय की ओर से जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार सत्र सोमवार, 14 दिसंबर 2026 से प्रारंभ होकर गुरुवार, 17 दिसंबर 2026 तक चलेगा। इस दौरान सदन की कुल चार बैठकें होंगी।
सत्र के दौरान वित्तीय कार्यों के साथ अन्य शासकीय कार्य भी संपादित किए जाएंगे। विधानसभा सचिवालय के सचिव दिनेश शर्मा द्वारा 12 नवंबर को जारी सूचना में सत्र की अवधि और बैठकों की संख्या की जानकारी दी गई है।
चार दिवसीय इस सत्र में सरकार के वित्तीय कामकाज के अलावा विभिन्न शासकीय विषयों पर भी सदन में चर्चा और कार्यवाही होगी।



