Ropeway Accident : जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे MLA सहित 50 यात्री |

Ropeway Accident : जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे MLA सहित 50 यात्री

Ropeway Accident: 50 passengers including MLA swinging between life and death

Ropeway Accident

देहरादून। Ropeway Accident : उत्तराखंड के नई टिहरी जिले में हाल ही में शुरू हुए सुरकंडा मंदिर रोपवे रविवार दोपहर को तकनीकि खराबी की वजह से बंद हो गया। करीब आधे घंटे तक रोपवे बंद होने से यात्री फंस गए। टिहरी विधायक किशोर उपाध्याय सहित करीब चार दर्जन से अधिक लोग रोपवे में फंस गए। रोपवे में तकनीकी खराबी का पता चलते ही रोपवे में बैठे लोग घबराए हुए नजर आए।

बीच रास्ते में ही रोपवे के (Ropeway Accident) बंद होने से लोगाें में चीख-पुकार मच गई। थोड़ी दूर चलने के बाद रोपवे फिर बंद हो गई। रोपवे के बीच रास्ते में बंद होने से लोग जोर-जोर से मदद की गुहार लगाने लगे। करीब आधे घंटे तक लोग जिंदगी और मौत के बीच झूलते रहे। सुरकंडा देवी रोपवे को करीब आधे घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद दोबारा चालू किया गया।

एक-एक करके लोगों को रोपवे से सुरक्षित उतारा गया। स्थानीय प्रशासन ने तकनीकी जांच तक रोपवे के संचालन को बंद करवा दिया है। रोपवे हादसे से टिहरी विधायक किशाेर उपाध्याय काफी नाराज दिखाई दिए।  हादसे पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए विधायक उपाध्याय ने इसकी जांच की मांग की है।

कहा कि वह इस मामले को लेकर सचिव पर्यटन (Ropeway Accident) के साथ ही कंपनी के प्रतिनिधियों से भी बात करेंगे। कहा कि पर्यटन के नाम पर किसी भी यात्री की जिंदगी खतरे में नहीं डाल सकते। उपाध्याय ने कहा कि रोपवे की शुरुआत में भी तकनीकि खराबी की बात सामने आई थी। उन्होंने कहा कि रोपवे जबतक पूरी तरह से ठीक नहीं हो जाता तबतक इसके संचालन पर पूरी तरह से रोक लगा देनी चाहिए। 

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *