Hemant Soren : झारखंड राज्य दिवस समारोह, हेमंत सोरेन ने कहा – यहां आकर इसकी खूबसूरती देखें देशवासी

Hemant Soren : झारखंड राज्य दिवस समारोह, हेमंत सोरेन ने कहा – यहां आकर इसकी खूबसूरती देखें देशवासी

Hemant Soren,

रांची, नवप्रदेश। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी दिल्ली में आयोजित झारखंड राज्य दिवस समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि देशवासी झारखंड आएं। कहा कि राज्य पहचान बना रहा है।

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन राजधानी दिल्ली में आयोजित झारखंड राज्य दिवस समारोह में शामिल हुए। मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम में अपने संबोधन के दौरान कहा कि देशवासी झारखंड आएं। झारखंड में आप सभी का स्वागत है।

उन्होंने कहा कि आकर देखिए झारखंड कितना खूबसूरत है और ये आगे बढ़ने की क्षमता रखता है। प्राकृतिक सौंदर्य से भरपूर इस राज्य में जब आप आएंगे तब यहां की धरा आपका दिल मोह लेगी। सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के लोग अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। उन्होंने कार्यक्रम में प्रस्तुति दे रहे कलाकारों का भी उत्साह बढ़ाया।

अलग पहचान बना रहे हैं झारखंड के लोग

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि आज झारखंड के लोग अपनी अलग पहचान बना रहे हैं। ये राज्य के लिए गौरव का विषय है। उन्होंने कहा कि आज झारखंड के आदिवासी और मूलवासी शैक्षणिक, सामाजिक और राजनीतिक तौर पर अपनी अलग पहचान बनाने में लगे हैं। आज वहां हर जगह प्रतिस्पर्धा की स्थिति बनी है।

हर किसी में अपनी क्षमता और हुनर है जिसकी बदौलत वह अपनी पहचान बनाता है। सीएम ने कहा कि जिस प्रगति मैदान में वर्षों पहले पढ़ाई के दौरान आया था आज वहां अतिथि के रूप में आया हूं।

मुख्यमंत्री ने कलाकारों का उत्साहवर्धन किया

सीएम हेमंत सोरेन ने कहा कि झारखंड के जिस परिवार को दो वक्त का भोजन सही से नहीं मिल पाता था, उस परिवार के बच्चे खेल में देश का प्रतिनिधित्व कर रहे हैं। आज उन सभी हुनरमंद बच्चों को वर्तमान सरकार तराशने में लगी है और आने वाली पीढ़ी को उनके लिए मार्ग बेहतर मार्ग प्रशस्त करने के लिए रोज नई सोच के साथ देश के सामने आ रही है।

बता दें कि अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में आयोजित झारखंड दिवस समारोह में पाईका, पंच-परगनिया, मुंडारी, मानभूम छऊ और नागपुरी नृत्य के माध्यम से झारखंड के कलाकारों ने सबका मन मोह लिया। यहां जहां कलाकारों ने अपना सर्वश्रेष्ठ कला का प्रदर्शन किया वहीं मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने उनके बीच पहुंचकर उनकी हौसला अफजाई की।

सीएम ने अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार मेले का भी भ्रमण किया

झारखंड दिवस समारोह में शामिल होने से पहले मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार मेला-2022 में झारखंड पवेलियन का भ्रमण किया। उन्होंने मेले में भाग लेने वाले झारखंड के प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।

सीएम ने मेले में पलाश, झारक्राफ्ट, खादी, कृषि-पशुपालन विभाग के जैविक कृषि स्टॉल, वन विभाग के स्टॉल, उर्जा विभाग के जरेडा स्टॉल, लघु एवं कुटीर उद्यम विकास बोर्ड के स्टॉल आदि का निरीक्षण किया और जानकारी ली।

मुख्यमंत्री के साथ प्रदेश के श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक दिनेश विलियम मरांडी, मुख्य सचिव सुखदेव सिंह, उद्योग सचिव वंदना दाडेल और मुख्यमत्री के प्रधान सचिव विनय कुमार चौबे भी कार्यक्रम में शामिल हुए। अंतरर्राष्ट्रीय व्यापार मेला में झारखंड पार्टनर स्टेट के तौर पर शामिल हुआ।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *