Editorial: सोशल मीडिया की बढ़ती ताकत
The Growing Power of Social Media: सोशल मीडिया की बढ़ती ताकत का एहसास अब देश विरोधी और अराजक तत्वों को भी होने लगा है। नई दिल्ली के जंतर मंतर पर नीट पेपरलीक मामले को लेकर कॉकरोच जनता पार्टी के आंदोलन में घुसपैठ करने वाले आपराधिक पृष्ठभूमि वाले अराजक तत्वों और गालीबाज गैंग को सोशल मीडिया में ही देशभक्त लोगों ने बेनकाब कर उनकी अक्ल ठिकाने लगाई थी जिसका असर यह हुआ कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा गालीबाज लोगों को माफ किये जाने के बावजूद लोगों ने गालीबाज गैंग को उन्हीं की भाषा में जवाब दिया।
नतीजतन वे गालीगलौज करने वाले लोग सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर आकर ही अपनी गलती की मांफी मांगने के लिए मजबूर हुए। इसी क्रम में एक महिला ने लद्दाख और कश्मीर की सीमा पर भारतीय सेना के बारे में अनरगल बातें कहीं और सेना के जवानों का अपमान करने में कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी। उस बददिमाग और बदतमीज महिला का वह वीडियो सोशल मीडिया पर इस कदर वायरल हुआ और देशभक्त लोगों ने उसकी ऐसी क्लास लगाई की उसे भी अपने किये की माफी मांगनी पड़ी।
खबरिया चैनल पर आकर उसने भारतीय सेना और जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के साथ ही पूरे देश से माफी मांगी है। उसने टसुए बहाते हुए कहा है कि पता नहीं कैसे उसे इतना गुस्सा आ गया था कि वह अपना आपा खो बैठी और भारतीय सेना के खिलाफ जो मुंह में आया बोल गई इसके लिए वह दिल से शर्मिदा है और अपने फौजी भाइयों से हाथ जोड़कर माफी मांगती हूं क्योंकि फौजी भाइयों की वजह से ही हमारा देश सुरक्षित है।
जाहिर है भारतीय सेना तो इस बददिमाग का तो माफ कर भी चुकी होगी। सरकार भी शायद माफ कर दें लेकिन देशभक्त लोग इसे कतई माफ नहीं करेंगे। इसके माफी मांगने के बाद भी सोशल मीडिया पर इसे जमकर ट्रोल किया जा रहा है। यह न सिर्फ इसी महिला के लिए सबक है बल्कि उन अराजक तत्वों के लिए कड़ा सबक है जो भारतीय सेना का अपमान करना अपनी शान समझते हैं। ऐसे लोगों को सोशल मीडिया के योद्धा कभी माफ नहीं करेंगे।
करना भी नहीं चाहिए। एसे लोगों को सोशल मीडिया पर ही सबक सिखाया जा सकता है और इनका दिमाग ठिकाने पर लाया जा सकता है। ऐसे गालीबाज लोगों को जो सोशल मीडिया पर अपना वीडियो वायरल करके चर्चा में आना चाहते हैं उन्हें यह बात याद रखनी चाहिए कि यदि वे देशविरोधी ऐजेन्डा चलाएंगे या भारतीय सेना की शान में गुस्ताखी करने की हिमाकत करेंगे तो उन्हें सोशल मीडिया में ही लोग उन्हीं की भाषा में जवाब देंगे और ऐसा करारा जवाब देंगे कि उनकी बोलती बंद हो जाएगी। वे कहीं मुंह दिखाने के काबिल नहीं रह जाएंगे। बेहतर होगा कि ऐसे लोग अब सबक लें।



