CG Skill Development: युवाओं को मिलेगा उद्योगों की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षण, रोजगार के खुलेंगे नए रास्ते: साय

CG Skill Development: टीसीएस, अडानी समूह और नांदी फाउंडेशन के सहयोग से बढ़ेगा कौशल विकास
आईटीआई-पॉलिटेक्निक में शुरू होंगे आधुनिक पाठ्यक्रम
रायपुर/नवप्रदेश। छत्तीसगढ़ सरकार युवाओं को उद्योगों (CG Skill Development) की जरूरत के अनुरूप प्रशिक्षित कर रोजगार के बेहतर अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में नई पहल कर रही है। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व और कौशल विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब के मार्गदर्शन में विभाग ने चार संस्थाओं के साथ एमओयू की पहल की है। इसके तहत युवाओं को आधुनिक तकनीक, व्यावहारिक कौशल और रोजगारोन्मुखी प्रशिक्षण दिया जाएगा।
टीसीएस के सहयोग से इंजीनियरिंग विद्यार्थियों को सीएसआर (CG Skill Development) के तहत नि:शुल्क प्रशिक्षण मिलेगा। वहीं अडानी समूह आईटीआई, पॉलिटेक्निक और इंजीनियरिंग कॉलेजों के विद्यार्थियों को उद्योग आधारित प्रशिक्षण देगा। नांदी फाउंडेशन के माध्यम से युवाओं को अंग्रेजी संवाद, सॉफ्ट स्किल, इंटरव्यू और व्यक्तित्व विकास का प्रशिक्षण मिलेगा। पिछले वर्ष संस्था ने छह हजार से अधिक विद्यार्थियों को प्रशिक्षित किया था।
प्रदेश के आईटीआई और पॉलिटेक्निक संस्थानों (CG Skill Development) में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और मशीन लर्निंग जैसे आधुनिक पाठ्यक्रम भी शुरू किए जा रहे हैं। वहीं पॉलिटेक्निक संस्थानों की गुणवत्ता सुधारने के लिए क्वालिटी काउंसिल ऑफ इंडिया से थर्ड पार्टी मूल्यांकन कराया गया है। इसके अलावा डिजिटल रोजगार पोर्टल को स्किल मार्केट के रूप में विकसित करने की तैयारी है। इससे युवा अपनी योग्यता के अनुसार ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे और उद्योगों को प्रशिक्षित अभ्यर्थी उपलब्ध हो सकेंगे।



