Plane Emergency Landing : गर्भवती महिला ने लेबर पेन के बहाने कराई प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, फिर...
May 16, 2024

Plane Emergency Landing : गर्भवती महिला ने लेबर पेन के बहाने कराई प्लेन की इमरजेंसी लैंडिंग, फिर…

बर्सिलोना, नवप्रदेश। स्पेन के बर्सिलोना एयरपोर्ट पर बुधवार को एक अजीबोगरीब घटना देखने को मिली। मोरक्को से तुर्की जा रहे विमान में एक गर्भवती महिला ने प्रसव पीड़ा होने की बात कही।

जिसके बाद स्पेन के बर्सिलोना में विमान की आपातकालीन लैंडिंग करवाई गई। हालांकि जांच में पता चला कि महिला को प्रसव पीड़ा नहीं (Plane Emergency Landing) है। इसी बीच फ्लाइट में सवार 28 यात्री एयरपोर्ट से भाग गए।

दरअसल, मोरक्को और स्पेन के बीच प्रवासी संकट थमने का नाम नहीं ले रहा है। बुधवार को अफ्रीकी देश मोरक्को के प्रवासियों ने स्पेन में प्रवेश करने के लिए एक फ्लाइट की आपातकालीन लैंडिंग करवा एयरपोर्ट से भागने में सफल (Plane Emergency Landing) रहे।

समाचार एजेंसी एएफपी के अनुसार, विमान की इमरजेंसी लैंडिंग के बाद एंबुलेंस और पुलिस गश्ती दल जब गर्भवती महिला को उतार रहे थे। उसी वक्त 28 लोगों के एक समूह ने भागने की कोशिश की। इनमें से आधे यानी 14 यात्री भागने में सफल (Plane Emergency Landing) रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *