Ethnic Census Data Released : बिहार बना जातीय जनगणना करने वाला पहला राज्य

Ethnic Census Data Released : बिहार बना जातीय जनगणना करने वाला पहला राज्य

Ethnic Census Data Released :

Ethnic Census Data Released :

बिहार में 36% अत्यंत पिछड़ा वर्ग, ओबीसी 27%; यादव 14%, ब्राह्मण-ठाकुर 3-3%, सबसे कम कायस्थ 0.60% हैं

नवप्रदेश डेस्क। Ethnic Census Data Released : जातिगत समीकरण के लिए सियासी दल केंद्र सरकार के पीछे पड़े हैं। फिर चाहे वो महिला आरक्षण बिल का मामला हो या फिर जातिगत जनगणना का।

केंद्र सरकार फ़िलहाल इसे कब पूरा करे यह विषय अलहदा है, लेकिन बिहार सरकार ने जातीय जनगणना करने में जरूर बाजी मार ली है।

जातीय जनगणना के आंकड़े जारी करने वाला बिहार पहला राज्य बन गया है। जानकारी के मुताबिक यहां 36% अत्यंत पिछड़ा वर्ग, ओबीसी 27%; यादव 14%, ब्राह्मण-ठाकुर 3-3%, सबसे कम कायस्थ 0.60% हैं।

बिहार सरकार के प्रभारी मुख्य सचिव विवेक कुमार सिंह ने जातीय गणना पर एक किताब जारी की। बिहार सरकार ने सोमवार को जातीय जनगणना के आंकड़े जारी कर दिए हैं।

इसके साथ ही बिहार जातीय गणना के आंकड़े जारी करने वाला पहला राज्य बन गया है। इसमें अत्यंत पिछड़ा वर्ग 36%, अन्य पिछड़ा वर्ग (ओबीसी) 27% हैं। सबसे ज्यादा 14.26% यादव हैं। ब्राह्मण3.65% दर्शाये गए हैं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *