कांग्रेस मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा बोले- दो चरणों के बाद BJP परेशान हैं, चेहरों में हवाइयां उड़ने लगी है..
May 16, 2024

कांग्रेस मीडिया चेयरमैन पवन खेड़ा बोले- दो चरणों के बाद BJP परेशान हैं, चेहरों में हवाइयां उड़ने लगी है..

Congress Media Chairman Pawan Kheda said - After two phases, BJP is worried, winds are blowing in their faces..

रायपुर/नवप्रदेश। pavan khera: लोकसभा चुनाव के दो चरणों को खत्म होने के बाद पवन खेड़ा ने कहा कि, BJP परेशान हैं, हवाइयां उड़ गई है। कांग्रेस जनता के मुद्दे चुनाव के दोनों चरणों में उठाती रही है। भाजपा ने मटन और मंगलसूत्र का मामला चुनाव में उठाया है। आखिर PM नरेंद्र मोदी अपना रिपोर्ट कार्ड क्यों नहीं दिखाते हैं। एक दिन में भारत में 30 किसान आत्महत्या कर रहे हैं। युवाओं को नौकरी नहीं मिल पा रही है।

बीजेपी के ही नेता आरक्षण के खिलाफ हैं

आरक्षण के मुद्दे को लेकर पवन खेड़ा (pavan khera) ने कहा कि, BJP के अधिकतर नेता आरक्षण के खिलाफ हैं। आखिर 400 पार सीटें BJP को क्यों चाहिए। 400 पार इसलिए चाहिए कि, संविधान बदल सकें, हम तो अपने न्याय पत्र के जरिए लोगों के बीच जा रहे हैं।

प्रधानमंत्री जनता के मुद्दों पर बात नहीं करते

पवन खेड़ा ने पीएम मोदी पर हमला बोलते हुए कहा कि, इस देश के प्रधानमंत्री जनता के मुद्दों पर बात करते हुए नहीं दिखाई देते हैं। खाते सीज करने, इलेक्टोरल बांड से प्रचार पर असर पड़ा है। साथ ही कहा कि, कांग्रेस को चंदा देने वालों को डराया धमकाया जा रहा है। हमारे प्रचार अभियान को बाधित करने की कोशिश की जा रही है। इसके बाद भी कांग्रेस जन सहयोग से चुनाव लड़ रही है। BJP डरी हुई है, इसलिए 400 पार अब नहीं कह पा रही है। पूरे देश में कांग्रेस के पक्ष में वातावरण बना है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *