Assembly Election Result : यूपी-उत्तराखंड में फिर भाजपा सरकार! गोवा-मणिपुर बहुमत की ओर, पंजाब में चली? |

Assembly Election Result : यूपी-उत्तराखंड में फिर भाजपा सरकार! गोवा-मणिपुर बहुमत की ओर, पंजाब में चली?

Assembly Election Result: BJP government again in UP-Uttarakhand! Goa-Manipur march towards majority, in Punjab?

Assembly Election Result

नई दिल्ली। Assembly Election Result : पांच राज्यों में हुए विधानसभा चुनाव के वोटों की गिनती जारी है। यूपी में भाजपा एक बार फिर सरकार बनाती दिख रही है। रुझानों में भाजपा को पूर्ण बहुमत मिला है। उत्तराखंड में भी भाजपा वापसी करती दिख रही है। वहीं, पंजाब में आम आदमी पार्टी की झाड़ू चली है। गोवा और मणिपुर में भाजपा बहुमत की ओर है।

Assembly Election Results Updates

12.46 PM: पंजाब कांग्रेस प्रमुख नवजोत सिंह सिद्धू ने ट्वीट कर लिखा, ‘जनता की आवाज ईश्वर की आवाज है…पंजाब की जनता के जनादेश को विनम्रता से स्वीकार करें…आम आदमी पार्टी को बधाई!!!’

12.36 PM: भाजपा के नेता गोवा में सरकार गठन का दावा पेश करने के लिए आज गोवा के राज्यपाल पी.एस.श्रीधरन पिल्लई से मुलाकात करेंगे।

12.28 PM: उत्तर प्रदेश में डबल इंजन की सरकार में योगी जी ने कानून व्यवस्था को सुधारा, माफिया राज को समाप्त किया, महिलाओं को सुरक्षा का माहौल दिया। इसका परिणाम है कि पूरे यूपी में भाजपा प्रचंड बहुमत की तरफ बढ़ रही है: छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा नेता रमन सिंह

12.24 PM: रवि किशन बोले- विपक्ष के लिए कहना चाहूंगा, ‘ना साइकिल, ना हाथी, ना हाथ बा…उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ बा।

12.19 PM: यूपी में भाजपा 269 सीट, सपा 124, बसपा 6 और कांग्रेस 3 सीटों पर आगे

12.07 PM: सरकार तो हम दो तिहाई बहुमत से बनाने ही वाले थे। मोदी जी ने जनता को जो विश्वास दिलाया था, उसे पूरा किया। पुष्कर सिंह धामी ने भी बहुत कम समय में अपनी एक छवि बनाई। जनता ने भाजपा सरकार में विकास देखा है: देहरादून में भाजपा के वरिष्ठ नेता कैलाश विजयवर्गीय

12.00 PM: AAP नेता राघव चड्ढा ने कहा, ‘हमने तो पंजाबियों को कहा था कि झाड़ू चला दो, पंजाबियों ने तो वैक्यूम क्लीनर ही चला दिया।’

11.56 AM: पंजाब में आम आदमी पार्टी के बेहतर प्रदर्शन पर दिल्ली में AAP ऑफिस के बाहर पार्टी के समर्थक जश्न मनाते हुए दिखे।

11.46 AM: मैं अपनी लड़ाई से संतुष्ट हूं, लेकिन नतीजों से थोड़ा हताश हूं: पणजी से विधानसभा क्षेत्र से निर्दलीय उम्मीदवार उत्पल पर्रिकर

11.43 AM: पंजाब में आम आदमी पार्टी 88 सीट, कांग्रेस 10, अकाली दल 10 और अन्य पांच सीटों पर आगे

11.42 AM: उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी खटीमा सीट से जबकि पूर्व सीएम हरीश रावत लालकुआं सीट से पीछे चल रहे हैं

11.36 AM: यूपी में भाजपा 274 सीट, सपा 118, कांग्रेस और बसपा चार-चार और अन्य तीन सीटों पर आगे

11.04 AM: गोरखपुर शहर विधानसभा क्षेत्र में उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आगे चल रहे हैं।

10.44 AM: हम परिणाम के रुझान देख रहे हैं, गोवा के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है: गोवा कांग्रेस अध्यक्ष गिरीश चोडनकर

10.42 AM: गोवा में भाजपा 18, कांग्रेस 13, टीएमसी 5, अन्य चार सीटों पर आगे

10.30 AM: यूपी की जसवंतनगर सीट से शिवपाल सिंह यादव पीछे चल रहे हैं

10.27 AM: उत्तराखंड के रुझानों में भाजपा 43, कांग्रेस 23 और अन्य चार सीटों पर आगे

10.25 AM: गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत सांकलिम सीट से पीछे चल रहे हैं, कांग्रेस के धर्मेश सगलानी आगे

10.24 AM: यूपी के रुझानों में भाजपा 240 सीट, सपा 108, कांग्रेस 6 और बसपा पांच सीटों पर आगे

10.19 AM: मणिपुर में भाजपा 23, कांग्रेस 13, एनपीपी 11 और अन्य 13 सीटों पर आगे

10.10 AM: गोवा में भाजपा 16, कांग्रेस 15, टीएमसी 5, अन्य तीन और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे चल रही है

10.07 AM: लोगों की जेब से पैसे निकालकर ये नेता अपने महलों को सजा रहे हैं, आज इनके महलों में लगी एक एक ईंट आम आदमी के खून पसीने की ईंट है। इस पूरी व्यवस्था को बदलना है। आज भारत के इतिहास में बहुत बड़ा दिन है। आने वाले दिनों में AAP कांग्रेस का रिप्लेसमेंट बनेगी: राघव चड्ढा, आम आदमी पार्टी

10.05 AM: चुनाव आयोग के अनुसार खटीमा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के पुष्कर सिंह धामी और लालकुआं से कांग्रेस के हरीश रावत पीछे चल रहे हैं।

10.03 AM: चुनाव आयोग के अनुसार रायबरेली विधानसभा क्षेत्र में भारतीय जनता पार्टी की अदिति सिंह आगे चल रही हैं।

09.58: पंजाब के रुझानों में AAP को बहुमत मिला। AAP 83, कांग्रेस 18, अकाली दल 9 और भाजपा 5 सीट पर आगे

09.51: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, कैप्टन अमरिंदर सिंह और नवजोत सिद्धू पीछे चल रहे हैं।

09.49: उत्तराखंड के रुझानों में भी भाजपा को बहुमत, भाजपा 40, कांग्रेस 28 और अन्य दो सीटों पर आगे

09.46: यूपी के रुझानों में भाजपा को बहुमत, 203 सीटों पर आगे, सपा 101 सीटों पर आगे चल रही है

09.23: यूपी मे भाजपा 165, सपा 82, बसपा 5, कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीट पर आगे

09.21: चुनाव आयोग के अनुसार पणजी विधानसभा क्षेत्र में भाजपा आगे, उत्पल पर्रिकर पीछे चल रहे हैं

09.20: यूपी की लखनऊ कैंट सीट से कानून मंत्री ब्रजेश पाठक आगे चल रहे हैं। नोएडा से भाजपा विधायक पंकज सिंह आगे

09.16: उत्तराखंड में भाजपा 35, कांग्रेस 34 और आम आदमी पार्टी एक सीट पर आगे

09AM: यूपी मे भाजपा 120, सपा 82, बसपा 5, कांग्रेस 3 और अन्य 2 सीट पर आगे

08.56: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने चमकौर साहिब गुरुद्वारे में पूजा की। मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने कहा, ‘कोई एग्जिट पोल नहीं जो वास्तविक पोल है वो आएगा। जो भी जीत का दावा कर रहे हैं उन्हें करने दीजिए।

08.54: मणिपुर के मुख्यमंत्री एन. बीरेन सिंह ने श्री गोविंदा जी मंदिर में पूजा-अर्चना की। भाजपा नेता संबित पात्रा भी उनके साथ मौजूद रहे।

08.51: मणिपुर में कांग्रेस 6 और एनपीपी दो सीट पर आगे, भाजपा का खाता नहीं खुला

08.47: यूपी में भाजपा 112, सपा 81, बसपा 5 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे

08.43: उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, भाजपा 30, कांग्रेस 28 और आप एक सीट पर आगे सीटों पर आगे

08.39: यूपी में भाजपा 110, सपा 72, बसपा 5 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे

08.37: गोवा में कांग्रेस सात, भाजपा चार और टीएमसी दो सीट पर आगे चल रही है

08.35: सीएम योगी आदित्यनाथ गोरखपुर शहर और पूर्व सीएम अखिलेश यादव करहल सीट से आगे

08.32: उत्तराखंड में कांटे की टक्कर, भाजपा और कांग्रेस 27-27 सीटों पर आगे

08.29: पंजाब के रुझानों में आप 30, कांग्रेस 18, अकाली दल 4 और भाजपा दो सीट पर आगे

08.27: यूपी के रुझानों में भाजपा 100, सपा 55, बसपा 3 और कांग्रेस 2 सीट पर आगे

08.22: उत्तराखंड के रुझानों में भाजपा 27 और कांग्रेस 22 सीट पर आगे

08.21: पंजाब के रुझानों में आप 15, कांग्रेस 12, भाजपा एक और अकाली दल 3 सीट पर आगे

08.20: यूपी के रुझानों में भाजपा 72, सपा 44 और बसपा तीन सीट पर आगे

08.16: यूपी के रुझानों में भाजपा 60, सपा 43 और बसपा एक सीट पर आगे

08.09: यूपी के रुझानों में भाजपा 6 सीट, सपा दो सीट(Assembly Election Result) पर आगे

08.06: पांच राज्यों में शुरू हुई वोटों की गिनती, रुझानों में भाजपा को बढ़त

07.53 AM: उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा राज्य में किए गए कार्य अभूतपूर्व है जिसका परिणाम है कि जनता ने हमें आशीर्वाद दिया है। परिणाम जब आएंगे तो साफ हो जाएगा कि हम 300 के पार सीटें ला रहे है: उत्तर प्रदेश के मंत्री मोहसिन रजा, लखनऊ

07.38 AM: उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के वरिष्ठ नेता हरीश रावत ने विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले अपने आवास पर पूजा की। उन्होंने कहा, ‘मैं अपनी और पार्टी जीत को लेकर आश्वस्त हूं, लोग कांग्रेस को बहुमत देंगे। एक-दो घंटे में तस्वीर साफ हो जाएगी।’

07.26 AM: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर में गुरुद्वारा गुर्सागर मस्तुअना साहिब में मत्था टेका। उन्होंने कहा, ‘हमें उम्मीद है कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है।’

आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान ने संगरूर में गुरुद्वारा गुर्सागर मस्तुअना साहिब में माथा टेका।

उन्होंने कहा, “हमें उम्मीद है कि पंजाब के लोगों ने बदलाव के लिए वोट किया है।” 

07.19 AM: मतगणना केंद्रों पर विभिन्न दलों के पोलिंग एजेंट पहुंच रहे हैं। पोस्टल बैलेट सुबह 8 बजे खोले जाएंगे, इसके बाद EVM के मतों की गिनती होगी। शाम तक मतगणना प्रक्रिया पूरी होने की उम्मीद है। वाराणसी कमिश्नर क्षेत्र में धारा 144 लागू की गई है: वाराणसी के डीएम राज शर्मा, उत्तर प्रदेश

06.59 AM: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के घर को फूलों से सजाया गया है और जलेबियां बनाई जा रही हैं।

पंजाब: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री पद के उम्मीदवार भगवंत मान के घर को फूलों से सजाया गया है और जलेबियां बनाई जा रही हैं। पंजाब विधानसभा चुनाव के नतीजों की घोषणा आज होगी।

06.20 AM: पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने रोपड़ (Assembly Election Result) के गुरुद्वारा श्री कतलगढ़ साहिब में माथा टेका।

– इवीएम को लेकर समाजवादी पार्टी द्वारा लगाए गए आरोपों का खंडन करते हुए मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा ने कहा कि इवीएम टेंपरिंग को लेकर कोई सवाल नहीं उठाया जा सकता क्योंकि चुनाव आयोग की ओर से हमेशा पूरी प्रक्रिया को लेकर पारदर्शिता बरकरार रखी जाती है।

– बुधवार देर रात समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष नरेश उत्तम पटेल की अगुवाई में पार्टी के कई नेता लखनऊ में चुनाव आयोग कार्यालय पहुंचे और आजमगढ़ मामले में आयोग को ज्ञापन सौंपा। अध्यक्ष ने बताया मतगणना का आयोजन सही तरीके से किया जाए ताकि भारतीय लोकतंत्र की गरिमा को क्षति न पहुंचे।

– मुझको लगता है कि कल भगवंत मान जीतेगा और कल सब अच्छा होगा। मेरा बेटा मुख्यमंत्री बनकर पंजाब में अच्छा काम करेगा: आम आदमी पार्टी के मुख्यमंत्री उम्मीदवार भगवंत मान की मां हरपाल कौर

– भाजपा की रणनीति यही रही है कि धन, बल, अपने एजेंसियों के माध्यम से डराकर ये विधायकों को तोड़ने का काम पहले करते रहे हैं। वह स्थिति पैदा ना हो उसको हम लोग देखेंगे: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *