देश

मुंबई में फिर ‘हिट एंड रन’; गणपति पंडाल लगा रहे दो लोगों को BMW ने कुचला, एक की मौत एक घायल

-हादसे के बाद नवघर पुलिस मौके पर पहुंची, कार चालक की तलाश

मुंबई। mumbai hit and run: मुंबई के मुलुंड इलाके में आज सुबह 4 बजे एक बीएमडब्ल्यू कार चालक ने सड़क पर बैनर लगा रहे गणेश मंडल के दो कार्यकर्ताओं को टक्कर मार दी और भाग गया। इस घटना में एक की मौत हो गई और दूसरे की हालत गंभीर है। गंभीर रूप से घायल युवक का फिलहाल इलाज चल रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार पंडाल समिति के कार्यकर्ता प्रीतम थोराट और प्रसाद पाटिल सुबह 4 बजे के बीच आकृति टॉवर के पास मुलुंड के राजा के नाम से मशहूर गणेश मंडल मंडप के पास बैनर (mumbai hit and run) लगा रहे थे। अचानक कैंपस के होटल की ओर से तेज रफ्तार में आई बीएमडब्ल्यू ने दोनों को टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद कार चालक भाग निकला। इस हादसे में प्रीतम थोराट की मौत हो गई और प्रसाद पाटिल की हालत गंभीर है। नवघर पुलिस मौके पर पहुंच गई है और कार चालक की तलाश की जा रही है।

इस बीच कुछ हफ्ते पहले मुंबई के वर्ली इलाके में भी ऐसी ही हिट एंड रन की घटना हुई थी। उस घटना में एक कार चालक महिला को टक्कर मारकर भाग गया। उसके बाद एक बार फिर हिट एंड रन की घटना होने से आम जनता की सुरक्षा का मुद्दा खड़ा हो गया।

Related Articles

Back to top button