जॉब्स

Anganwadi Bharti : 12वीं पास महिलाओं के लिए नौकरी का सुनहरा मौका, बिना परीक्षा 1160 पदों पर शुरू हुई भर्ती

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रही महिलाओं के लिए अच्छी खबर सामने (Anganwadi Bharti) आई है। उत्तर प्रदेश में आंगनवाड़ी के खाली पदों पर नई भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। खास बात यह है कि इस भर्ती में चयन के लिए किसी तरह की लिखित परीक्षा नहीं होगी। ऐसे में 12वीं पास महिलाओं के लिए यह रोजगार पाने का शानदार अवसर माना जा रहा है।

महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से जारी भर्ती प्रक्रिया में अलग अलग जिलों के लिए आवेदन मांगे गए हैं। इच्छुक अभ्यर्थियों को निर्धारित अंतिम तिथि से पहले ऑनलाइन आवेदन करना होगा।

बिना परीक्षा होगा चयन Anganwadi Bharti

इस भर्ती की सबसे बड़ी विशेषता यह है कि उम्मीदवारों को किसी लिखित परीक्षा या साक्षात्कार में शामिल नहीं होना पड़ेगा। चयन पूरी तरह शैक्षणिक योग्यता के अंकों के आधार पर तैयार मेरिट सूची से किया जाएगा। दसवीं, बारहवीं और उच्च शिक्षा में प्राप्त अंकों को आधार बनाकर अंतिम मेरिट तैयार की जाएगी। अधिक अंक प्राप्त करने वाली अभ्यर्थियों को प्राथमिकता मिलेगी।

कौन कर सकता है आवेदन

इस भर्ती के लिए आवेदन करने वाली महिला का कम से कम 12वीं पास होना जरूरी है। अभ्यर्थी की आयु 18 से 35 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 1 जनवरी 2026 के आधार पर की जाएगी। साथ ही आवेदन करने वाली महिला उसी ग्राम सभा या शहरी वार्ड की स्थायी निवासी होनी चाहिए, जहां के लिए वह आवेदन कर रही है।

इन जिलों में निकली हैं भर्तियां

फिलहाल छह जिलों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू की गई है।

मेरठ में 180 पद, आवेदन की अंतिम तिथि 17 जुलाई 2026
बागपत में 261 पद, अंतिम तिथि 16 जुलाई 2026
कन्नौज में 125 पद, अंतिम तिथि 16 जुलाई 2026
बिजनौर में 260 पद, अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
कानपुर नगर में 259 पद, अंतिम तिथि 15 जुलाई 2026
ललितपुर में 75 पद, अंतिम तिथि 9 जुलाई 2026

इन सभी जिलों को मिलाकर कुल 1160 पदों पर भर्ती की जाएगी।

ऐसे करें ऑनलाइन आवेदन

आवेदन प्रक्रिया पूरी तरह ऑनलाइन रखी गई है और इसके लिए किसी प्रकार का आवेदन शुल्क नहीं लिया जाएगा। सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नया पंजीकरण (Anganwadi Bharti) करना होगा। इसके बाद मोबाइल नंबर, आधार नंबर, ईमेल और अन्य आवश्यक जानकारी भरकर लॉगिन करना होगा।

फिर शैक्षणिक योग्यता, पता और जरूरी प्रमाण पत्रों की जानकारी दर्ज करने के बाद फोटो और हस्ताक्षर अपलोड कर आवेदन पत्र जमा करना होगा। आवेदन सफल होने के बाद उसका प्रिंट अपने पास सुरक्षित रखना चाहिए।

आवेदन से पहले रखें इन बातों का ध्यान

आवेदन करते समय सभी जानकारी सही भरें और केवल उसी क्षेत्र के लिए आवेदन करें जहां आप स्थायी निवासी हैं। अंतिम तिथि का इंतजार करने के बजाय समय रहते आवेदन पूरा करना बेहतर रहेगा ताकि किसी तकनीकी समस्या से बचा जा सके।

Related Articles

Back to top button