Voter Verification : एसआईआर अभियान के तहत सीएम हेमंत सोरेन ने भरा वोटर सत्यापन फॉर्म
मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने गुरुवार को कांके रोड स्थित मुख्यमंत्री आवासीय कार्यालय में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) अभियान के तहत स्वयं एन्यूमरेशन प्रपत्र भरकर (Voter Verification) जमा किया। इस दौरान उन्होंने झारखंड के सभी पात्र मतदाताओं से निर्धारित समय सीमा के भीतर एसआईआर प्रक्रिया पूरी करने और मतदाता सूची में दर्ज जानकारी का सत्यापन कराने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने खुद भरा एन्यूमरेशन फॉर्म Voter Verification
64-हटिया विधानसभा क्षेत्र के बूथ क्रमांक-290 की बीएलओ की मौजूदगी में मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने एन्यूमरेशन फॉर्म भरा और जमा किया। इस दौरान उनकी धर्मपत्नी एवं विधायक कल्पना सोरेन ने भी अपना सत्यापन प्रपत्र भरकर जमा किया।
मतदाताओं से समय पर सत्यापन कराने की अपील
मुख्यमंत्री ने कहा कि मतदान का अधिकार सुरक्षित रखना प्रत्येक नागरिक की जिम्मेदारी है। उन्होंने सभी पात्र मतदाताओं से समय पर एसआईआर प्रपत्र भरने और मतदाता सूची में दर्ज विवरण का सत्यापन कराने की अपील की।
मुख्यमंत्री ने कहा कि लोकतंत्र की मजबूती नागरिकों की सक्रिय भागीदारी पर निर्भर करती है। प्रत्येक पात्र मतदाता का नाम सही रूप से मतदाता सूची में दर्ज होना जरूरी है, ताकि चुनाव प्रक्रिया निष्पक्ष और पारदर्शी बनी रहे।
शुद्ध मतदाता सूची को बताया लोकतंत्र की आधारशिला
हेमंत सोरेन ने कहा कि अद्यतन और शुद्ध मतदाता सूची स्वतंत्र एवं निष्पक्ष चुनाव की आधारशिला (Voter Verification) है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने परिवार, पड़ोस और अन्य पात्र मतदाताओं को भी एसआईआर अभियान में शामिल होने के लिए प्रेरित करें।
इस अवसर पर जिला निर्वाचन पदाधिकारी-सह-उपायुक्त रांची मंजूनाथ भजंत्री, अनुमंडल पदाधिकारी कुमार रजत, ईआरओ-सह-एडीएम रांची धनंजय, उप निर्वाचन पदाधिकारी विवेक कुमार सुमन तथा बीएलओ वेरोनिका देवी सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।



