झारखण्ड

Jharkhand Investment : झारखंड बनेगा स्पोर्ट्स-टूरिज्म हब, EaseMyTrip से MoU, MakeMyTrip भी करेगा साझेदारी

झारखंड निवेश (Jharkhand Investment) को नई रफ्तार देने के लिए राज्य सरकार ने पर्यटन, उद्योग, हरित ऊर्जा और कौशल विकास के क्षेत्र में बड़े निवेशकों के साथ अहम पहल की है। नई दिल्ली में आयोजित दो दिवसीय नेशनल स्टेकहोल्डर्स कंसल्टेशन-2026 (National Stakeholders Consultation 2026) के दूसरे दिन मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन (Hemant Soren) ने देश-विदेश के उद्योग समूहों और निवेशकों के साथ कई महत्वपूर्ण बैठकें कीं। इस दौरान ईजमाईट्रिप (EaseMyTrip) ने झारखंड सरकार के साथ पर्यटन संवर्धन के लिए एमओयू करने की घोषणा की, जबकि मेकमाईट्रिप (MakeMyTrip) ने भी राज्य के पर्यटन प्रचार में साझेदारी की इच्छा जताई।

पर्यटन को मिलेगा नया आयाम, रोजगार भी बढ़ेगा Jharkhand Investment

बैठक में फिक्की (FICCI) ने झारखंड को स्पोर्ट्स टूरिज्म (Sports Tourism), डेस्टिनेशन वेडिंग (Destination Wedding), प्रकृति पर्यटन और एमआईसीई टूरिज्म (MICE Tourism) का बड़ा केंद्र बनाने का प्रस्ताव रखा। पर्यटन अवसंरचना, स्थानीय गाइड, बेहतर कनेक्टिविटी और आतिथ्य सेवाओं के विकास पर भी विस्तार से चर्चा हुई। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार पर्यटन को रोजगार सृजन और आर्थिक विकास का मजबूत माध्यम बनाने के लिए प्रतिबद्ध है।

EaseMyTrip करेगा प्रचार, MakeMyTrip भी तैयार

ईजमाईट्रिप (EaseMyTrip) ने झारखंड सरकार के साथ एमओयू कर राज्य के पर्यटन स्थलों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रचारित करने की योजना साझा की। कंपनी ट्रैवल इन्फ्लुएंसर्स और डिजिटल कंटेंट क्रिएटर्स को झारखंड लाकर वहां की प्राकृतिक सुंदरता और सांस्कृतिक विरासत का प्रचार करेगी। वहीं मेकमाईट्रिप (MakeMyTrip) ने भी अपने डिजिटल प्लेटफॉर्म और मार्केटिंग नेटवर्क के जरिए राज्य के पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए साझेदारी की इच्छा जताई।

सिंगापुर और CII ने निवेश में दिखाई रुचि

भारत में सिंगापुर (Singapore) के उच्चायुक्त साइमन वोंग वी कुएन के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने झारखंड में दीर्घकालिक निवेश, स्किल सेंटर, सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, स्वास्थ्य, चिकित्सा शिक्षा और अनुसंधान के क्षेत्र में सहयोग का प्रस्ताव दिया। वहीं भारतीय उद्योग परिसंघ (CII) ने सौर और पवन ऊर्जा, स्मार्ट मीटरिंग, ट्रांसमिशन नेटवर्क, सोलर सेल निर्माण और डिजिटल ऊर्जा प्रबंधन में निवेश की संभावनाएं रखीं। मुख्यमंत्री ने सभी प्रस्तावों का स्वागत करते हुए सहयोग का भरोसा दिया।

साइकिल उद्योग और हरित ऊर्जा पर भी फोकस Jharkhand Investment

मुख्यमंत्री ने हीरो साइकिल्स (Hero Cycles) और एवन साइकिल्स (Avon Cycles) के प्रतिनिधियों से झारखंड में साइकिल और ई-साइकिल विनिर्माण इकाइयां स्थापित करने पर चर्चा की। बैठक में 500 से 1000 करोड़ रुपये तक के संभावित निवेश और बड़े पैमाने पर रोजगार सृजन की संभावनाओं पर विचार किया गया। सरकार ने उद्योग-अनुकूल नीतियों, औद्योगिक भूमि और बेहतर लॉजिस्टिक्स उपलब्ध कराने का भरोसा दिया।

रांची में बनेगा अंतरराष्ट्रीय गोल्फ कोर्स Jharkhand Investment

फिक्की टूरिज्म फेडरेशन (FICCI Tourism Federation) ने रांची में अंतरराष्ट्रीय स्तर का गोल्फ कोर्स (Golf Course) और गोल्फ पर्यटन केंद्र विकसित करने का प्रस्ताव रखा। मुख्यमंत्री ने इसके लिए उपयुक्त भूमि उपलब्ध कराने की प्रतिबद्धता जताई। उनका कहना है कि इससे स्पोर्ट्स टूरिज्म को बढ़ावा मिलेगा, आतिथ्य और रियल एस्टेट क्षेत्र को गति मिलेगी तथा रोजगार के नए अवसर सृजित होंगे।

मुख्यमंत्री बोले- निवेश के लिए तैयार है झारखंड

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने कहा कि राज्य सरकार उद्योग-अनुकूल नीतियों और निवेशकों के साथ लगातार संवाद के माध्यम से बेहतर कारोबारी माहौल तैयार कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि इन बैठकों से मिली साझेदारियां झारखंड को पर्यटन, उद्योग, हरित ऊर्जा और सतत आर्थिक विकास के क्षेत्र में नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाएंगी।

Related Articles

Back to top button