RRB Section Controller : रेलवे में निकली सरकारी नौकरी, स्नातक युवाओं के लिए आवेदन शुरू, जानिए योग्यता से लेकर चयन तक पूरी जानकारी
सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के लिए रेलवे ने नई भर्ती का अवसर (RRB Section Controller) दिया है। रेलवे भर्ती बोर्ड ने सेक्शन कंट्रोलर पदों पर आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। लंबे समय से इस भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए अब ऑनलाइन आवेदन का लिंक सक्रिय हो गया है।
इस भर्ती के तहत देशभर के योग्य स्नातक उम्मीदवार आवेदन कर सकेंगे। आवेदन की अंतिम तिथि तय कर दी गई है और अभ्यर्थियों को फॉर्म में सुधार का मौका भी मिलेगा। ऐसे में इच्छुक उम्मीदवार समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं।
119 पदों पर होगी भर्ती RRB Section Controller
रेलवे भर्ती बोर्ड की ओर से सेक्शन कंट्रोलर के 119 पदों पर भर्ती की जाएगी। ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 15 जुलाई से शुरू हो चुकी है और आवेदन की अंतिम तिथि 14 अगस्त 2026 निर्धारित की गई है। आवेदन शुल्क 16 अगस्त तक जमा किया जा सकेगा।
फॉर्म में सुधार का भी मिलेगा मौका
यदि आवेदन पत्र भरते समय किसी प्रकार की त्रुटि हो जाती है तो अभ्यर्थियों को उसे सुधारने का अवसर भी मिलेगा। करेक्शन विंडो 17 अगस्त से 26 अगस्त 2026 तक खुली रहेगी।
कौन कर सकता है आवेदन
इस भर्ती के लिए किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक होना अनिवार्य है। आयु सीमा न्यूनतम 20 वर्ष और अधिकतम 33 वर्ष तय की गई है। आयु की गणना 1 जुलाई 2026 के आधार पर होगी। ओबीसी वर्ग को 3 वर्ष तथा एससी, एसटी सहित आरक्षित वर्गों को नियमानुसार अधिकतम आयु सीमा में छूट मिलेगी।
आवेदन शुल्क कितना देना होगा RRB Section Controller
अनारक्षित, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस वर्ग के उम्मीदवारों को 500 रुपये आवेदन शुल्क देना होगा। वहीं एससी, एसटी, दिव्यांग और सभी वर्ग की महिला अभ्यर्थियों के लिए आवेदन शुल्क 250 रुपये निर्धारित किया गया है। पहले चरण की परीक्षा में शामिल होने के बाद नियमानुसार शुल्क वापसी का भी प्रावधान रखा गया है।
ऐसे होगा चयन
उम्मीदवारों का चयन सबसे पहले कंप्यूटर आधारित परीक्षा के माध्यम से किया जाएगा। इसमें सफल अभ्यर्थियों को कंप्यूटर आधारित एप्टीट्यूड टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा।
इसके बाद दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया (RRB Section Controlle) पूरी होगी। अंतिम मेरिट सूची कंप्यूटर आधारित परीक्षा और एप्टीट्यूड टेस्ट के प्रदर्शन के आधार पर तैयार की जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को शुरुआती वेतन 35,400 रुपये प्रतिमाह मिलेगा।



