Ration Card : राशन लेने वालों के लिए बड़ा बदलाव, अब हर कार्डधारक को मिलेगी नई सुविधा
राशन की दुकान पर लंबी कतार, मशीन में दिक्कत या फिर अनाज खत्म होने जैसी परेशानियां अब कई परिवारों के लिए कम (Ration Card) हो सकती हैं। सरकार के नए फैसले के बाद करोड़ों राशन कार्ड धारकों के बीच इसकी चर्चा तेज हो गई है, क्योंकि इससे राशन लेने का तरीका पहले से ज्यादा आसान होने वाला है।
खासतौर पर काम के सिलसिले में एक शहर या राज्य से दूसरे स्थान पर रहने वाले लोगों के लिए यह बदलाव बड़ी राहत लेकर आया है। अब उन्हें केवल एक तय दुकान पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा और अपनी सुविधा के अनुसार दूसरी दुकान से भी अनाज लिया जा सकेगा।
राशन व्यवस्था में लागू हुआ नया बदलाव Ration Card
केंद्र सरकार ने एक राष्ट्र एक राशन कार्ड व्यवस्था के तहत नई सुविधा लागू की है। इसके बाद पात्र लाभार्थी देश के किसी भी उचित मूल्य की दुकान से रियायती दर पर अपना राशन प्राप्त कर सकेंगे। यह व्यवस्था सार्वजनिक वितरण प्रणाली को अधिक सुविधाजनक और लचीला बनाने के उद्देश्य से लागू की गई है।
एक ही दुकान से बंधे रहने की जरूरत नहीं
नई व्यवस्था के अनुसार अब पूरे महीने का राशन लेने के लिए किसी एक राशन दुकान पर निर्भर रहना जरूरी नहीं होगा। यदि किसी दुकान पर गेहूं उपलब्ध है और दूसरी दुकान पर चावल, तो लाभार्थी अपनी सुविधा के अनुसार अलग अलग दुकानों से राशन प्राप्त कर सकते हैं।
भीड़ और स्टॉक की समस्या से मिलेगी राहत
सरकार का मानना है कि इस बदलाव से राशन दुकानों पर भीड़ कम होगी और तकनीकी खराबी या स्टॉक खत्म होने जैसी स्थिति में भी लोगों को परेशानी का सामना नहीं करना पड़ेगा। इससे पात्र परिवार समय पर अपना पूरा राशन प्राप्त कर सकेंगे।
बैंक के एटीएम जैसी होगी सुविधा
केंद्रीय राज्य मंत्री बीएल वर्मा के अनुसार यह व्यवस्था बैंक के एटीएम सिस्टम की तरह काम (Ration Card) करेगी। जिस तरह बैंक ग्राहक किसी भी एटीएम से पैसा निकाल सकता है, उसी तरह राशन कार्ड धारक भी किसी एक तय दुकान तक सीमित नहीं रहेंगे और देशभर की उचित मूल्य की दुकानों से अनाज प्राप्त कर सकेंगे।
प्रवासी श्रमिकों को होगा सबसे ज्यादा फायदा
राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा अधिनियम के तहत शुरू की गई इस व्यवस्था का सबसे बड़ा लाभ प्रवासी श्रमिकों और उनके परिवारों को मिलेगा। आधार आधारित बायोमेट्रिक सत्यापन के जरिए वे भारत में जहां भी रह रहे होंगे, वहीं से रियायती अनाज (Ration Card) प्राप्त कर सकेंगे। इससे काम के लिए बार बार स्थान बदलने वाले लोगों को राशन के लिए अपने गृह जिले पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।



