जॉब्स

Eklavya Recruitment : एकलव्य विद्यालयों में भर्ती का नया शेड्यूल जारी, अब इन तारीखों पर होंगे वॉक इन इंटरव्यू

सरगुजा जिले के एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में नौकरी की तैयारी (Eklavya Recruitment) कर रहे अभ्यर्थियों के लिए महत्वपूर्ण सूचना जारी हुई है। अतिथि शिक्षकों और अन्य रिक्त पदों पर भर्ती के लिए प्रस्तावित वॉक इन इंटरव्यू की तिथियों में बदलाव किया गया है। अब उम्मीदवारों को नए कार्यक्रम के अनुसार साक्षात्कार में शामिल होना होगा।

आदिवासी विकास विभाग ने संशोधित कार्यक्रम जारी करते हुए अभ्यर्थियों से निर्धारित तिथि और समय पर सभी जरूरी दस्तावेजों के साथ उपस्थित होने की अपील की है।

6 से 9 जुलाई तक होंगे इंटरव्यू Eklavya Recruitment

सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, अंबिकापुर के अनुसार जिले के पांच एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए अतिथि शिक्षक और अन्य पदों पर भर्ती हेतु वॉक इन इंटरव्यू अब 6 जुलाई से 9 जुलाई 2026 तक आयोजित किए जाएंगे। पहले यह प्रक्रिया 25 जून को आयोजित की जानी थी, लेकिन अब संशोधित कार्यक्रम जारी किया गया है।

इन पदों के लिए होगी भर्ती

6 जुलाई को पीजीटी केमिस्ट्री, पीजीटी बायोलॉजी और टीजीटी साइंस के पदों के लिए साक्षात्कार होगा।

7 जुलाई को पीजीटी फिजिक्स, पीजीटी मैथेमेटिक्स, टीजीटी मैथेमेटिक्स और पीजीटी कंप्यूटर साइंस के अभ्यर्थियों का इंटरव्यू लिया जाएगा।

8 जुलाई को पीजीटी इंग्लिश, पीजीटी कॉमर्स, पीजीटी हिन्दी, पीजीटी इकोनॉमिक्स, टीजीटी हिन्दी, पीजीटी हिस्ट्री, टीजीटी इंग्लिश, पीजीटी जियोग्राफी, टीजीटी सोशल साइंस और पीजीटी पॉलिटिकल साइंस के पदों के लिए वॉक इन इंटरव्यू होगा।

9 जुलाई को स्टाफ नर्स, पीईटी पुरुष और महिला, काउंसलर, टीजीटी आर्ट, हॉस्टल अधीक्षक और अधीक्षिका तथा म्यूजिक टीचर के पदों के लिए साक्षात्कार आयोजित किया जाएगा।

सुबह 9 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया

सभी वॉक इन इंटरव्यू सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक आयोजित किए जाएंगे। अभ्यर्थियों को निर्धारित तिथि पर सभी आवश्यक मूल दस्तावेज और प्रमाण पत्र के साथ उपस्थित होने के निर्देश (Eklavya Recruitment) दिए गए हैं।

यहां मिलेगी पूरी जानकारी

भर्ती से संबंधित विस्तृत जानकारी सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग, अंबिकापुर के सूचना पटल तथा जिला सरगुजा की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध कराई गई है।

Related Articles

Back to top button