छत्तीसगढ़

20 नवंबर को जिला स्तरीय रोजगार मेला

रायपुर। बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का सुनहरा अवसर है। युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 20 नवंबर को शासकीय आईटीआई घरघोड़ा, रायगढ़ में जिला स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जाएगा। रोजगार मेला सुबह 10:30 बजे से शुरू होगा। इसमें तीन निजी कंपनियों द्वारा कुल 241 पदों पर भर्ती की जाएगी।

जिला रोजगार अधिकारी के अनुसार, रोजगार मेले में मेसर्स स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड रायपुर, जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड रायपुर और टीपीएल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड हैदराबाद शामिल होंगी। कंपनियों द्वारा अलग-अलग शैक्षणिक योग्यता और अनुभव के आधार पर अभ्यर्थियों का चयन किया जाएगा।

इन पदों पर होगी भर्ती

स्वतंत्र माइक्रोफिन प्राइवेट लिमिटेड: फील्ड ऑफिसर के 30 पदों पर भर्ती होगी। इसके लिए 10वीं एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।

जीनस पावर इंफ्रास्ट्रक्चर लिमिटेड: टेक्नीशियन के 15 पदों के लिए 10वीं, 12वीं एवं आईटीआई उत्तीर्ण अभ्यर्थी पात्र होंगे। वहीं, सुपरवाइजर के 1 पद के लिए डिप्लोमा या बीटेक की योग्यता निर्धारित की गई है।

टीपीएल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड: कंपनी द्वारा 196 पदों पर भर्ती की जाएगी। इनमें टेक्नीशियन, फिटर, गैस कटर, ग्राइंडर ऑपरेटर, लेथ मशीन ऑपरेटर, वेल्डर, टर्नर, क्रेन ऑपरेटर, मशीन ऑपरेटर और हेल्पर के पद शामिल हैं।

14 हजार से 25 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

टीपीएल सर्विस प्राइवेट लिमिटेड के पदों के लिए आईटीआई, डिप्लोमा एवं 12वीं उत्तीर्ण अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। संबंधित पदों के लिए दो वर्ष का कार्यानुभव आवश्यक होगा। चयनित उम्मीदवारों को 14 हजार से 25 हजार रुपये तक मासिक वेतन दिया जाएगा। इन पदों पर चयनित अभ्यर्थियों का कार्यक्षेत्र जेएसपीएल रायगढ़ रहेगा।

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए जरूरी दस्तावेज

रोजगार मेले में शामिल होने के लिए अभ्यर्थियों का ई-रोजगार पोर्टल में पंजीयन अनिवार्य है। जिन युवाओं का पंजीयन नहीं हुआ है, उनके लिए रोजगार मेला स्थल पर ही पंजीयन की सुविधा उपलब्ध रहेगी।

इच्छुक एवं योग्य अभ्यर्थी 20 नवंबर को सुबह 10:30 बजे शासकीय आईटीआई घरघोड़ा पहुंचकर अपने मूल शैक्षणिक प्रमाण पत्र, अनुभव प्रमाण पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों के साथ भर्ती प्रक्रिया में शामिल हो सकते हैं।

Related Articles

Back to top button