देश

Ram Mandir Donation : राम मंदिर चढ़ावा मामले में बड़ा एक्शन, आठ लोगों की गिरफ्तारी के बाद अब जांच तेज

राम मंदिर के चढ़ावे से जुड़े मामले में शुक्रवार सुबह बड़ी कार्रवाई देखने (Ram Mandir Donation) को मिली। पूरी रात चली पूछताछ के बाद पुलिस ने नामजद सभी आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इस कार्रवाई के बाद अयोध्या में इस मामले को लेकर चर्चाएं तेज हो गई हैं और जांच की दिशा पर सबकी नजर टिकी हुई है।

गुरुवार शाम हिरासत में लिए गए आरोपियों से लगातार पूछताछ की गई। शुरुआती जांच और मिले तथ्यों के आधार पर पुलिस ने सभी को गिरफ्तार कर लिया। अब इन्हें अदालत में पेश किए जाने की तैयारी की जा रही है, जबकि मामले की जांच अभी भी जारी है।

किन आठ लोगों को किया गया गिरफ्तार Ram Mandir Donation

पुलिस ने इस मामले में रमाकांत उर्फ टिन्नू यादव, सुभाष श्रीवास्तव, अनुकल्प मिश्रा, लवकुश मिश्रा, अविनाश शुक्ला, करुणेश पांडे, मनीष यादव और रमाशंकर मिश्रा को गिरफ्तार किया है।

बताया गया है कि ये सभी मंदिर में आने वाले चढ़ावे की गिनती और उसके प्रबंधन से जुड़े कार्यों में शामिल थे। इनमें छह लोग कैशियर के रूप में काम करते थे, जबकि टिन्नू यादव नकदी की गिनती की निगरानी और उसे बैंक तक पहुंचाने की जिम्मेदारी संभालता था। सुभाष श्रीवास्तव पूरे काउंटिंग सिस्टम की देखरेख करता था।

शिकायत के बाद शुरू हुई कार्रवाई

मामले का खुलासा होने के बाद जांच विशेष जांच दल को सौंपी गई। जांच रिपोर्ट मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई तेज की। राम जन्मभूमि ट्रस्ट के सदस्य कृष्ण मोहन की शिकायत पर प्राथमिकी दर्ज की गई थी। इसके बाद पुलिस ने सभी नामजद लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की और बाद में उन्हें गिरफ्तार कर लिया।

जांच में अब तक क्या सामने आया

प्रारंभिक जांच में पुलिस को संदेह है कि चढ़ावे की राशि में सबसे अधिक गड़बड़ी टिन्नू यादव की भूमिका से जुड़ी हो सकती है। जांच एजेंसियां यह भी पता लगा रही हैं कि दान पेटियों की चाबियां किसके पास रहती थीं और चढ़ावे की गिनती की व्यवस्था किसके नियंत्रण में थी।

जांच में यह भी सामने आया है कि चढ़ावे की गिनती के लिए कर्मचारियों (Ram Mandir Donation) की नियुक्ति और कई व्यवस्थाओं में टिन्नू यादव की अहम भूमिका बताई जा रही है। इन्हीं तथ्यों के आधार पर उसके रोल की गहराई से जांच की जा रही है।

टिन्नू यादव को लेकर क्या जानकारी सामने आई

जांच के दौरान पुलिस टिन्नू यादव की आर्थिक स्थिति और संपत्तियों की भी पड़ताल कर रही है। जानकारी के अनुसार उसका वास्तविक नाम रामशंकर यादव है। शुरुआती दौर में वह ऑटो चलाता था और बाद में मंदिर प्रबंधन से जुड़े कार्यों में उसकी जिम्मेदारियां बढ़ती चली गईं।

फिलहाल जांच एजेंसियां उसकी आय के स्रोत, संपत्ति और पूरे मामले से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर (Ram Mandir Donation) रही हैं। पुलिस का कहना है कि सभी तथ्यों की पुष्टि साक्ष्यों के आधार पर की जाएगी और जांच पूरी होने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।

Related Articles

Back to top button