BIG BREAKING: हमने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिए, आतंक के खिलाफ हम आक्रोशित

BIG BREAKING: हमने दुनिया को युद्ध नहीं बुद्ध दिए, आतंक के खिलाफ हम आक्रोशित

prime minister narendra modi, united nations general assembly, address, india, war, budha, gave, navpradesh

prime minister modi in un

  • संयुक्त राष्ट्र महासभा को संबोधित करते हुए बोले पीएम मोदी

संयुक्त राष्ट्र/ नवप्रदेश। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (prime minister narendra modi) ने शुक्रवार को संयुक्त राष्ट्र महासभा (united nations general assembly) को संबोधित (address) किया। उन्होंने कहा कि भारत (india) ने दुनिया को युद्ध (war) नहीं बुद्ध (budha) दिए (gave) है। शांति का संदेश दिया है।

इसलिए हमारी आवाज में आतंकवाद (terrorism) केे खिलाफ दुनिया को सतर्क करने की गंभीरता (seriousness) भी है और आक्रोश (anger) भी है। हम मानते हैं कि आतंकवाद किसी एक देश नहीं बल्कि पूरी दुनिया व मानवता के लिए सबसे बड़ी चुनौतियों में से एक है। अब वक्त आ गया है कि आतंकवाद के खिलाफ बंटे रहने के बजाए पूरा विश्व इससे एकजुटता से लड़े। संयुक्त राष्ट्र को भी इसके लिए नई दिशा देनी होगी।

योजनाओं के सफल क्रियान्वयन की वजह भी बताई

उन्होंने (prime minister narendra modi) अपने भाषण की शुरुआत में भारत में चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं जैसे स्व’छता मिशन, आयुष्मान भारत, सबके लिए बैंक खाते आदि योजनाओं का जिक्र किया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (prime minister narendra modi) ने कहा कि भारत जैसे विकासशील देश में इन सब योजनाओं का सफल क्रियान्वयन उसके प्राणतत्व के कारण संभव हो पा रहा है और वो है-जन भागीदारी से जनकल्याण। उन्होंने यह भी कहा कि जनकल्याण से भारत का उद्देश्य जगतकल्याण भी है। उन्होंने कहा कि हमारा परिश्रम न दयाभाव है न ही दिखाव बल्कि यह कर्तव्यभाव है। हमारे प्रयास सभी के लिए है, दुनिया के लिए है। मेरा यह विश्वास तब और पक्का हो जाता है जब मैं अपने जैसे अन्य विकासशील देशों को विकास के लिए काम करते देखता हूं।

पांच साल में विश्व बंधुत्व की भावना को किया मजबूत

प्रधानमंत्री (prime minister narendra modi) ने कहा कि हमने पिछले पांच साल में विश्व बंधुत्व की भावना को मजबूत करने पर काम किया है। संयुक्त राष्ट्र का भी यही उद्देश्य है। प्रधानमंत्री ने उन्हें व उनकी सरकार को मिले भारी बहुमत का जिक्र करते हुए कहा कि उनके लिए इसका महत्व अब पहले से और व्यापक हो गया।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *