संपादकीय

Jharkhand students hold up a mirror to the ‘cockroaches’ : झारखंड के छात्रों ने कॉकरोचों को दिखाया आईना





झारखंड में पेपरलीक मामले को लेकर आंदोलनरत छात्रों के बीच कॉकरोचों का समर्थन करने वाली कथित स्टूडेंट लिडर नेहा बोरा मान न मान मैं तेरा मेहमान की तर्ज पर अपने चंद समर्थकों के साथ पहुंच गई थी। रांची में शांतिपूर्ण आंदोलन कर रहे छात्रों ने नेहा बोरा का सम्मान किया और उन्हें मंच पर अपनी विचार व्यक्त करने का मौका भी दिया किन्तु नेहा बोरा ने जब देश विरोधी नारे लगाने शुरू कर दिये तो छात्रों ने उन्हें छात्रों ने उन्हें मंच से धकिया कर खदेड़ दिया। यही नहीं बल्कि नेहा बोरा पर काली स्याही फेंक दिया और उसके खिलाफ अपना विरोध भी दर्ज कराया।

रांची (Jharkhand students hold up a mirror to the ‘cockroaches’) के छात्रों ने दो टूक शब्दों में कह दिया कि वह अपने इस शांतिपूर्ण और अनुशासित आंदोलन को देश विरोधी टुकड़े टुकड़े गैंग और कॉकरोचों को हाईजैक नहीं करने देंगे। नेहा बोरा को आंदोलन स्थल से हकाल कर झारखंड के छात्रों ने कॉकरोचों को आइना दिखा दिया है। जारि हैैैैैै अब कॉकरोचों का स्व्यंभू नेता अभीजित दीपके और उसके गुर्गे रांची जाने का हौसला नहीं जुटा पाएंगे। वैसे भी झारखंड के छात्रों ने अपने आंदोलन स्थल पर कॉकरोचों के लिए नो एंन्ट्री का बोर्ड टांग रखा है।

झारखंड के छात्रों का यह आंदोलन निश्चित रूप से एक आदर्श छात्र आंदोलन के रूप में इतिहास के पन्नों में दर्ज होने जा रहा है। जहां हजारों छात्रों ने एक पखवाड़े तक भारी बारिश के बीच भी शांतिपूर्वक आंदोलन किया और अपना धैर्य नहीं खोया न तो वहां देश विरोधी नारे लगे न ही झारखंड के किसी मंत्री से इस्तीफे की मांग की गई।

छात्र सिर्फ अपनी वाजिब मांगो को लेकर ही आवाज उठाते रहे। यह वास्तव में छात्रों का ही ओंदोलन है जिसमें किसी भी राजनीतिक पार्टी के नेताओं को मंच नहीं दिया गया। अब उनका यह आंदोलन सफल होता नजर आ रहा है। झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आंदोलित छात्रों से चर्चा की शुरूआत कर दी है। उम्मीद की जानी चाहिए कि छात्रों की मांगा को झारखंड सरकार पूरा करेगी और यह आंदोलन जल्द खत्म हो जाएगा।

Related Articles

Back to top button