छत्तीसगढ़

Bastar Fighter: चलित थाना पहुंचा अंदरूनी गांवों में,बस्तर फाइटर भर्ती की जानकारी दे रही बीजापुर पुलिस

अनिल सामंत

बीजापुर/नवप्रदेश। दूरस्थ एवं अंदरूनी क्षेत्रों के युवाओं तक बस्तर फाइटर (Bastar Fighter) आरक्षक भर्ती-2026 की जानकारी पहुंचाने के लिए बीजापुर पुलिस चलित थाने के माध्यम से सक्रिय हो गई है। नेटवर्क एवं डिजिटल सुविधाओं की सीमित उपलब्धता वाले गांवों में पहुंचकर पुलिस अधिकारी एवं जवान युवाओं को भर्ती प्रक्रिया, आवेदन तथा आवश्यक दस्तावेजों की जानकारी दे रहे हैं। उद्देश्य है कि कोई भी पात्र युवा जानकारी के अभाव में इस अवसर से वंचित न रहे।

चलित थाने के माध्यम से पुलिस टीम (Bastar Fighter) अंदरूनी गांवों तक पहुंचकर युवाओं से सीधा संवाद कर रही है। टीम द्वारा बस्तर फाइटर आरक्षक भर्ती-2026 से जुड़ी पात्रता,आवेदन प्रक्रिया, आवेदन फॉर्म भरने की विधि तथा आवश्यक जानकारी दी जा रही है। इस पहल से दूरस्थ क्षेत्रों के युवाओं को पुलिस सेवा में शामिल होने का अवसर मिलेगा और वे भर्ती प्रक्रिया से जुड़ सकेंगे।

बस्तर फाइटर आरक्षक भर्ती-2026 (Bastar Fighter) के आवेदन फॉर्म जिले के समस्त थाना-चौकी,अनुविभागीय कार्यालयों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में निःशुल्क उपलब्ध कराए जा रहे हैं। भरे हुए आवेदन फॉर्म जिले के समस्त अनुविभागीय कार्यालयों एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय,बीजापुर में जमा किए जा रहे हैं। भर्ती प्रक्रिया की जानकारी के लिए फ्लैक्स भी सभी थाना, अनुविभागीय कार्यालय एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय में लगाए गए हैं।

युवाओं को भर्ती प्रक्रियाओं से जोड़ने का प्रयास

भर्ती (Bastar Fighter) से संबंधित किसी भी जानकारी अथवा सहायता के लिए अभ्यर्थी अपने नजदीकी थाना,अनुविभागीय कार्यालय अथवा पुलिस अधीक्षक कार्यालय,बीजापुर में संपर्क कर सकते हैं। बीजापुर पुलिस की यह पहल अंदरूनी क्षेत्रों के युवाओं को भर्ती प्रक्रिया से जोड़ने तथा उन्हें जागरूक बनाने के उद्देश्य से की जा रही है। बीजापुर में बस्तर फाइटर भर्ती के लिए आवेदन 2 नवंबर से प्रारंभ होकर 12 दिसंबर 2026 तक स्वीकार किए जा रहे हैं।

Related Articles

Back to top button