दुनियाबिजनेस

Foldable iPhone : एप्पल के पहले मुड़ने वाले फोन की नई झलक आई सामने, बेहद खास तकनीक से बदल सकता है पूरा अनुभव

एप्पल के पहले मुड़ने वाले फोन को लेकर लंबे समय से चल रहा इंतजार अब और तेज (Foldable iPhone) हो गया है। नए लीक के बाद टेक जगत में इसकी खूब चर्चा हो रही है। सामने आई जानकारी में फोन की डिजाइन से लेकर उसकी खास तकनीक तक कई ऐसे दावे किए गए हैं, जिन्होंने लोगों की उत्सुकता बढ़ा दी है।

फोन की तस्वीरें और वीडियो सामने आने के बाद माना जा रहा है कि कंपनी इस बार अपने नए डिवाइस में सिर्फ डिजाइन ही नहीं, बल्कि टिकाऊपन और डिस्प्ले अनुभव पर भी खास ध्यान देने वाली है। यही वजह है कि लॉन्च से पहले यह डिवाइस लगातार सुर्खियों में बना हुआ है।

सामने आया हैंड्स ऑन वीडियो Foldable iPhone

सोशल मीडिया पर साझा किए गए एक नए वीडियो में एप्पल के पहले फोल्डेबल फोन का डमी मॉडल दिखाया गया है। वीडियो में फोन का फ्रंट और बैक डिजाइन नजर आता है। पीछे की तरफ डुअल कैमरा सेटअप दिया गया है, जबकि नीचे स्पीकर ग्रिल और यूएसबी टाइप सी पोर्ट दिखाई देता है। डिजाइन को देखकर माना जा रहा है कि इसका लुक बाजार में मौजूद बुक स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन जैसा हो सकता है।

डिस्प्ले के लिए मिल सकती है यह तकनीक

पहले सामने आई रिपोर्टों में दावा किया गया था कि इस डिवाइस की डिस्प्ले की आपूर्ति सैमसंग कर सकता है। वहीं अब नई जानकारी के अनुसार कंपनी फोन के हिंज सिस्टम में नई तकनीक का इस्तेमाल करने की तैयारी में है, जिससे स्क्रीन को मोड़ने का अनुभव पहले से बेहतर हो सकता है। बताया जा रहा है कि यह फोन प्रीमियम श्रेणी में आएगा और इसकी संभावित कीमत करीब 2 लाख रुपये हो सकती है।

हिंज में मिल सकती है नई तकनीक

शुरुआती रिपोर्टों में लिक्विड मेटल हिंज इस्तेमाल किए जाने (Foldable iPhone) की चर्चा थी, लेकिन अब दावा किया जा रहा है कि कंपनी 3डी प्रिंटिंग तकनीक से तैयार हिंज स्ट्रक्चर का उपयोग कर सकती है। इस तकनीक का उद्देश्य स्क्रीन पर बनने वाली क्रीज को कम करना और फोन को बार बार मोड़ने तथा खोलने के दौरान बेहतर मजबूती देना बताया जा रहा है। साथ ही मूविंग पार्ट्स कम होने से डिवाइस की टिकाऊ क्षमता भी बढ़ सकती है।

काफी पतला हो सकता है नया फोन

लीक रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फोन में बेहद पतला हिंज दिया जा सकता है, जिससे अंदर की स्क्रीन पर क्रीज लगभग दिखाई (Foldable iPhone) नहीं देगी। फोन की मोटाई करीब 4.5 मिलीमीटर बताई जा रही है, जो एप्पल के पहले के कई मॉडलों से भी कम हो सकती है। हालांकि कंपनी की ओर से अब तक इन फीचर्स या डिजाइन को लेकर कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लॉन्च के बाद ही इसकी पूरी जानकारी सामने आएगी।

Related Articles

Back to top button