Gold Silver Price Drop: 7 दिन में सोना 4900 और 3 दिन में चांदी 9700 रुपये हुई सस्ती

इंदौर/नवप्रदेश। डॉलर इंडेक्स 19 महीने के उच्चतम स्तर (Gold Silver Price Drop) द्पर 103 के ऊपर निकल गया है और 10 साल की अमेरिकी बॉन्ड यील्ड 5 फीसदी के ऊपर निकल जाने से निवेशकों का ध्यान बुलियन मार्केट से हटकर करंसी और ब्रांड यील्ड की तरफ जाने लगी है। इसके चलते अंतरराष्ट्रीय बुलियन मार्केट में सोने में लेवाली बेहद सुस्त बनी हुई है। अंतरराष्ट्रीय बुलियन वायदा मार्केट में सप्ताह के अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को देर रात कॉमेक्स पर सोना वायदा 17 डॉलर घटकर 3880 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुआ। हालांकि भारतीय बाजार में इसका कोई असर नहीं पड़ा इंदौर में शनिवार को सोना केडबरी शुक्रवार के बंद भाव 140000 रुपये प्रति दस ग्राम पर स्थिर रहा लेकिन पिछले सात दिन में इंदौर में सोने करीब 4900 रुपये तक टूट गया। 7 नवंबर को इंदौर में सोना केडबरी 144900 रुपये बिका था जो घटकर 140000 रुपये प्रति दस ग्राम रह गया। इधर, कॉमेक्स पर चांदी वायदा शुक्रवार देर रात 166 सेंट घटकर 48.66 डॉलर प्रति औंस पर बंद हुई जिससे शनिवार को इंदौर में चांदी चौरसा 1800 रुपये टूटकर 180000 रुपये प्रति किलो रह गई।
पिछले तीन दिन में (Gold Silver Price Drop) चांदी चौरसा करीब 9700 रुपये तक सस्ती हो गई है। 11 नवंबर को इंदौर में चांदी 189700 रुपये थी जो शनिवार तक घटकर 180000 रुपये प्रति किलो रह गई। ज्वेलर्स का कहना है कि अमेरिका में घरों की बिक्री का भी आंकड़ा बहुत गिरा है। आवास बाजार जहां चीन में पहले से ही मंदी की चपेट है, वहीं अमेरिका का आवाज बाजार भी अब खराब दिख रहा है। उपरोक्त सभी कारणों का विश्लेषण करने के बाद अब ऐसा प्रतीत होता है कि अमेरिका में आगामी फेड की मीटिंग में ब्याज दरें 0.25 फीसदी तक बढ़ना लगभग तय है और 0.5 फीसदी की बढ़ने की संभावना भी जाहिर की जा रही है। इससे बुलियन मार्केट में फिलहाल बड़ी तेजी नजर नहीं आ रही है।
इंदौर के बंद भाव- सोना (Gold Silver Price Drop) केडबरी रवा नकद में 140000, सोना आरटीजीएस में 135950, (जीएसटी अतिरिक्त), सोना 22 कैरेट 124600 (जीएसटी अतिरिक्त) रुपये प्रति दस ग्राम बोला गया। शुक्रवार को सोना 140000 रुपये पर बंद हुआ था। चांदी चौरसा 180000, चांदी आरटीजीएस 174700, चांदी टंच 180000 रुपये प्रति किलो के भाव बोले गए। चांदी सिक्का 2250 रुपये (प्रति नग) के भाव बोले गए। शुक्रवार को चांदी चौरसा 181800 रुपये पर बंद हुई थी।
उज्जैन। सोना केडबरी 140300, सोना रवा 140000 रुपये प्रति दस ग्राम और चांदी पाट 181000, चांदी टंच 180000 रुपये प्रति किलो, चांदी सिक्का 2500 रुपये प्रति नग के भाव बोले गए।



