हैवानियत: दिल्ली के पार्क में दस साल की बच्ची से दिनदहाड़े दुष्कर्म
नई दिल्ली। राजधानी में 10 साल की मासूम के साथ हैवानियत का मामला सामने आया है। एक पार्क में नशेड़ी ने बच्ची के साथ दुष्कर्म किया। चीखें सुनकर जुटे लोगों ने आरोपी को जमकर पीटने के बाद पुलिस को सौंप दिया।
पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार दोपहर भारतनगर इलाके की है। 10 वर्षीय बच्ची एक निजी स्कूल में चौथी कक्षा की छात्रा है। मंगलवार को स्कूल की छुट्टी होने पर वह अपने माता-पिता को बताकर घर से कुछ दूर मामा के घर के लिए निकली। बच्ची ने बताया कि मामा के घर जाने के लिए वह इस्माइल खां पार्क को पार कर रही थी। इसी दौरान वहां नशे में धुत होकर घूम रहे आरोपी ने उसे अकेला देखकर खींच लिया और सुनसान जगह ले गया। वहां उसने बच्ची से दुष्कर्म किया। इस बीच बच्ची की चीख सुनकर पार्क में घूम रहे लोग मौके पर पहुंचे और आरोपी को की पिटाई कर दी। सिक्योरिटी गार्ड की सूचना पर पुलिस पहुंची और बच्ची व आरोपी को लेकर महिला पुलिस पोस्ट पर गई।
हत्या की फिराक में था: पुलिस ने बताया कि बच्ची का मेडिकल कराने के बाद मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की पहचान 40 वर्षीय राजेश कुमार शर्मा के तौर पर हुई है। वह परिवार सहित चंद्रावल में रहताहै और पेशे से कारपेंटर है। आरोपी ने बताया कि वह दुष्कर्म के बाद बच्ची की हत्या करने की फिराक में था।



