छत्तीसगढ़

राबर्टसन स्टेशन में यार्ड रीमॉडलिंग के लिए होगा नॉन इंटरलॉकिंग कार्य, चार दिन प्रभावित रहेंगी ट्रेनें

रायपुर. दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के बिलासपुर मंडल अंतर्गत राबर्टसन स्टेशन में यार्ड रीमॉडलिंग का कार्य किया जाएगा। इसके लिए प्री-नॉन इंटरलॉकिंग और नॉन इंटरलॉकिंग का कार्य प्रस्तावित है। इस दौरान रेल लाइन की थ्रू कनेक्टिविटी विकसित करने के साथ केबिन को लाइन से जोड़ा जाएगा। कार्य के पूरा होने से यार्ड में ट्रेनों की आवाजाही आसान होगी और लाइन क्षमता में वृद्धि होगी।

रेलवे के अनुसार इस कार्य के चलते 27 से 30 नवंबर तक कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा।

ये मेमू ट्रेनें रहेंगी रद्द

  • 27 से 30 नवंबर तक रायगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 68737 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 27 से 30 नवंबर तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 68738 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 28 से 29 नवंबर तक बिलासपुर से चलने वाली गाड़ी संख्या 68736 बिलासपुर-रायगढ़ मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।
  • 29 से 30 नवंबर तक रायगढ़ से चलने वाली गाड़ी संख्या 68735 रायगढ़-बिलासपुर मेमू पैसेंजर रद्द रहेगी।

बिलासपुर तक ही चलेगी गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू

रेलवे ने दो अन्य मेमू ट्रेनों को भी आंशिक रूप से रद्द करने का निर्णय लिया है। 27 से 30 नवंबर तक गाड़ी संख्या 68861 गोंदिया-झारसुगुड़ा मेमू बिलासपुर स्टेशन में ही समाप्त होगी। यह ट्रेन बिलासपुर से झारसुगुड़ा के बीच रद्द रहेगी।

इसी तरह गाड़ी संख्या 68862 झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमू 27 से 30 नवंबर तक बिलासपुर स्टेशन से ही प्रारंभ होगी। इस दौरान झारसुगुड़ा से बिलासपुर के बीच इसका परिचालन नहीं होगा।

Related Articles

Back to top button