CJP के को-फाउंडर सौरभ दास को लंदन जाने से रोका गया

कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के को-फाउंडर सौरव दास ने आरोप लगाया कि उन्हें ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी में एक कार्यक्रम में शामिल होने के लिए UK जाने से रोक दिया गया, जहां उन्हें ‘कॉकरोच आंदोलन’ पर बोलने के लिए बुलाया गया था. सोशल मीडिया पोस्ट में सौरव ने दावा किया कि लंदन जाने वाली रात 1 बजे की फ्लाइट में सवार होने से पहले, उन्हें दिल्ली एयरपोर्ट के इमिग्रेशन काउंटर पर रोक लिया गया.
अब सूत्रों के हवाले से इसके पीछे की वजह सामने आई है. बीती रात लंदन जाने से रोकने जाने के पीछे सौरव के पासपोर्ट में प्लेस ऑफ बर्थ से जुड़ी वजह सामने आई है. सूत्रों ने बताया कि सौरव दास के पासपोर्ट में उनका प्लेस ऑफ बर्थ गलत लिखा गया है. इसके चलते रीजनल पासपोर्ट ऑफिस चेन्नई ने सौरभ दास के पासपोर्ट को जब्त करने का प्रोसेस शरू किया है.

सौरभ दास को 23 नवंबर को शो कॉज नोटिस जारी किया गया. 7 दिन के अंदर जवाब दाखिल करने के लिए कहा गया है. सौरव के नाम जारी किए गए नोटिस में लिखा गया है कि जब तक जबाव दाखिल नहीं करते, तब तक आपको सलाह दी जाती है कि आप किसी यात्रा के लिए पासपोर्ट का इस्तेमाल न करें. 21 अगस्त 2019 को सौरभ दास का पासपोर्ट चेन्नई रीजनल पासपोर्ट ऑफिस से जारी हुआ था.
सौरव दास को आया गुस्सा
सौरव ने वीडियो में जानकारी दी है कि उनकी फ्लाइट रात 1 बजे की थी और उन्हें बोर्ड करने से रोक दिया गया. उन्होंने वीडियो में कहा, ”मैं दिल्ली एयरपोर्ट पर हूं. मेरी फ्लाइट दिल्ली से लंदन की एक बजे रात को थी. मैं ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी जा रहा था, जहां पर महान लोग पढ़े हैं. यूनिवर्सिटी के स्टूडेंट यूनियन ने मुझे बुलाया था लेक्चर देने और पैनल चर्चा के लिए. मैं उसी के लिए लंदन जा रहा था. जैसे ही मैं इमिग्रेशन चेक पर गया तब मुझे पता चला कि मेरा पासपोर्ट, फ्लैग कर दिया गया है. कायर सरकार ने देश से बाहर जाने से रोक दिया.”
सौरव ने आगे कहा, काश मैं नीरव मोदी और विजय माल्या होता. मैं करोड़ों रुपये बैंको से लूट लेता. सौरव का ये वीडियो सभी सीजेपी के नेता शेयर कर रहे हैं.



