Bangla TV Actress Death : पल्लवी डे की मौत का रहस्य गहराया, लिव-इन-पार्टनर पर लगाया हत्या का आरोप |

Bangla TV Actress Death : पल्लवी डे की मौत का रहस्य गहराया, लिव-इन-पार्टनर पर लगाया हत्या का आरोप

Bangla TV Actress Death: Mystery of Pallavi Dey's death deepens, live-in-partner accused of murder

Bangla TV Actress Death

कोलकाता। Bangla TV Actress Death : बांग्ला टीवी अभिनेत्री पल्लवी डे की मौत का रहस्य गहराता जा रहा है। मृतका के परिवारवालों ने पल्लवी के लिव-इन-पार्टनर साग्निक चक्रवर्ती पर हत्या का आरोप लगाया है। पल्लवी का शव रविवार को कोलकाता के गरफा इलाके में स्थित उनके फ्लैट में फंदे से लटकती हालत में पाया गया था। पल्लवी उस फ्लैट में साग्निक के साथ रहती थीं।

पल्लवी के परिवारवालों (Bangla TV Actress Death) का दावा है कि साग्निक शादीशुदा है। उसने यह बात पल्लवी से छिपाकर रखी थी। उसके कई महिलाओं से भी संबंध हैं। हाल में उसका पल्लवी की एक सहेली से भी अफेयर हो गया था। पल्लवी यह बर्दाश्त नहीं कर पा रही थी। इसे लेकर दोनों में अक्सर झगड़ा होता था। इसी कारण उसने पल्लवी की जान ले ली।

परिवारवालों ने आगे कहा कि पल्लवी के रुपये पर भी साग्निक की नजर थी। दोनों का 15 लाख रुपये का एक फिक्स्ड डिपाजिट होने का पता चला है। उसमें सारे रुपये पल्लवी के थे।

गौरतलब है कि पुलिस साग्निक से पूछताछ कर रही है। पल्लवी और उसके मोबाइल फोन को जब्त कर लिया गया है। पल्लवी के वाट्सएप और फोन काल को खंगालकर पुलिस उसकी मौत की वजह का पता लगाने की कोशिश कर रही है। पुलिस मुख्य रूप से यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि पल्लवी की आखिरी बार किससे बातचीत हुई थी? क्या साग्निक के साथ उसका कोई तनाव चल रहा था? साग्निक की उपस्थिति में पल्लवी ने ऐसा कदम क्यों उठाया?

पल्लवी बांग्ला धारावाहिक (Bangla TV Actress Death) ‘रेशम झांपी’ से घर-घर में लोकप्रिय हो गई थीं। इसके बाद उन्होंने ‘आमी सिराजेर बेगम’ नामक सीरियल में काम किया। वर्तमान में वह ‘मोन माने ना’ में गौरी का मुख्य महिला किरदार निभा रही थीं। पल्लवी मूल रूप से हावड़ा के सांतरागाछी इलाके की रहने वाली थीं।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed