ank rashifal today : कैसा होगा आज का दिन, जानतें है अंक ज्योतिष के अनुसार आज का राशिफल... |

ank rashifal today : कैसा होगा आज का दिन, जानतें है अंक ज्योतिष के अनुसार आज का राशिफल…

ank rashifal today 19 september

Numerologist Pankaj Maheshwari

प्यारे दोस्तों नमस्कार आज को जो शुभ दिन है वह है 19 सितंबर। आईए अब हम जानते है अंक 1 से लेकर अंक 9 तक आज का दिन कैसे रहने वाले है। सर्वप्रथम हम बात करते है अंकों के राजा शिरोमणि अंक एक की चर्चा।

अंक 1

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 1, 10, 19, 28 है उनके लिए आज का दिन शुभ है। कार्यों में सफलता मिलेगी। अपने गुरू को दान दे तो संभव है लाभ की प्राप्ति होगी। दिन अच्छा है, स्वास्थ्य का ध्यान रखे।

अंक 2

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 2, 11,20, 29 है उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं है। कार्यों में अवरोध उत्पन्न होंगे। स्वास्थ्य से जुड़ी समस्याएं आ सकती है। विशेष रूप ध्यान देनें की जरूरत है।

अंक 3

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 3, 12, 21, 30 है उनके लिए आज का दिन कठिनाईयों से भरा है। कार्यों में अवरोध उत्पन्न होने की संभावना है। व्यापार में हानि होने के संकेत है। वाहन चलाते समय ध्यान रखें तो बेहतर होगा।

अंक 4

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 4, 13, 22, 31 उकने लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान यश की प्राप्ति होगी। धन लाभ होने के संकेत मिल रहे हैं। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

अंक 5

जिन जातकों की जन्मतिथि अंंक 5, 14, 23 उनके लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। कार्यो में सफलता मिलेगी। प्रेम संबंधों में भी सफलता मिलती नजर आ रही है। कार्य क्षेत्र बेहतर होगें जिससे धन लाभ की संभावना बन रही है।

अंक 6

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 6, 15, 24 है उनके लिए आज का दिन मध्यम फलदायक है। यात्रा के संकेत मिल रहे हैं। कार्यक्षेत्र में मित्रों से लाभ मिल सकता है। मन को शांत रखें तो बेहतर होगा। तनाव उत्पन्न हो सकता है।

अंक 7

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 7, 16, 25 है उनके लिए आज का दिन कठिनाईयों से भरा है। कार्यों में कई रूकावट आ सकते हैं। मन को शांत रखें, बेहतर होगा आप वाहन देख के चलाए। महामृत्युंजय मंत्र और अपने गुरूमंत्र का जाप करें।

अंक 8

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 8, 17, 26 है उनके लिए आज का दिन शुभ नहीं। कार्यक्षेत्र में रूकावट के संकेत है। स्वास्थ्य से संबंधित परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। पांव में खिंचाव और नसों से संबंधित परेशानियां आ सकती है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

अंक 9

जिन जातकों की जन्मतिथि अंक 9, 18, 27 है उनके लिए आज का दिन आपके लिए शुभ है। कार्यों में सफलता मिलेगी। मान-सम्मान यश की प्राप्ति होगी। धन लाभ की स्थिति बन रही है। स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें।

पंकज माहेश्वरी

अंक ज्योतिष, tarot वास्तु विशेषज्ञ व अध्यक्ष अखिल भारतीय ज्योतिष परिषद छत्तीसगढ़, संपर्क नंबर -7415114000

https://www.youtube.com/watch?v=JNijtozIR5E&t=472s
navpradesh tv

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *