राशिफल

Chandra Grahan 2026: कुंभ राशि में लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण

Chandra Grahan 2026: साल 2026 का दूसरा और अंतिम चंद्र ग्रहण 28 अगस्त को लगने जा रहा है. खगोलीय गणना के अनुसार यह आंशिक चंद्र ग्रहण होगा, जो भारतीय समयानुसार सुबह 8:04 बजे से 11:21 बजे तक रहेगा. ज्योतिषीय दृष्टि से यह ग्रहण काफी महत्वपूर्ण माना जा रहा है, क्योंकि इस दौरान चंद्रमा शनि के स्वामित्व वाली कुंभ राशि और राहु के शतभिषा नक्षत्र में मौजूद रहेगा.

शतभिषा नक्षत्र का प्रभाव

ज्योतिष में शतभिषा नक्षत्र को रहस्य, चिकित्सा और अचानक बदलावों का कारक माना जाता है. कुंभ राशि में राहु के नक्षत्र में चंद्रमा के पीड़ित होने से इसका सीधा प्रभाव जनमानस के विचारों, मानसिक स्थिति और तकनीकी क्षेत्रों पर देखने को मिल सकता है.

भारत में दृश्यता और सूतक काल यह चंद्र ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, जिस क्षेत्र में ग्रहण प्रत्यक्ष न दिखे, वहां इसका सूतक काल मान्य नहीं होता है. अतः भारत में सूतक संबंधी कोई भी नियम लागू नहीं होंगे.

पूजा-पाठ और रक्षाबंधन पर असर

भारत में ग्रहण अदृश्य रहने के कारण मंदिर के कपाट बंद नहीं होंगे और धार्मिक गतिविधियों पर कोई रोक नहीं रहेगी. लोग सामान्य रूप से पूजा-पाठ कर सकते हैं. इसके अलावा इसी दिन पड़ने वाले रक्षाबंधन के पर्व पर भी ग्रहण का कोई साया या अशुभ प्रभाव नहीं रहेगा. बहनें बिना किसी संशय के पूरे विधि-विधान से भाइयों को राखी बांध सकती हैं.

Related Articles

Back to top button