छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए टोकन वितरण शुरू, बारदाने पर संशय…. |

छत्तीसगढ़ में धान खरीदी के लिए टोकन वितरण शुरू, बारदाने पर संशय….

Token distribution started for paddy purchase in Chhattisgarh, doubts on gunny bags

Paddy Token

रायपुर/नवप्रदेश। Paddy Token : छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर धान खरीदी 1 दिसंबर से शुरू होगा,जिसके लिए अब महज एक दिन ही शेष रह गए हैं। शासन ने सोमवार से सहकारी समितियों में किसानों को टोकन बांटना शुरू कर दिया है।

शासन के आदेशानुसार सभी समितियों में लघु और सीमांत किसानों को टोकन देने में प्राथमिकता बरतने निर्देश जारी किया गया है। लघु और सीमांत किसानों को टोकन दिए जाने के बाद ही दूसरे वर्ग के किसानों को टोकन वितरित किया जायेगा। धान खरीदी के लिए प्रति किसान को तीन टोकन दिए जाने की व्यवस्था की गई है। जिसके अनुसार किसान तीन बार धान बेच सकेगा। हालाँकि ये नियम बीते वर्ष भी रखा गया था।

छत्तीसगढ़ में 2058 समितियों के माध्यम 105 लाख मीट्रिक टन धान खरीदी का लक्ष्य रखा गया है। खरीदी से पहले धान खरीदी केंद्रों में दो दिनों का ट्रायल रन के साथ ही कंप्यूटर और धान खरीदी के सॉफ्टवेयर की जांच भी कर ली गई है।

खरीदी केंद्रों में किसानों का रेला

टोकन (Paddy Token) लेने के लिए किसानों की भीड़ कई खरीदी केंद्रों में सोमवार से जुट गई है। किसानों के द्वारा समितियों में अपने ऋण पुस्तिका जमा किया जा रहा है ताकि जमा किए गए ऋण पुस्तिका को सूचित बंद कर क्रमानुसार धान की खरीदी के लिए टोकन किसानों को आवंटित किया जा सके। केंद्रों में भीड़ न हो इसके लिए टोकन आवंटित करने की सूचना किसानों को मोबाइल से भी दी जाएगी जिससे किसान अपनी बारी के अनुसार समिति में धान लेकर पहुंच सके।

बारदाने के किल्ल्त से किसान परेशान

टोकन वितरण के बाद किसानों से धान खरीदी शुरू किया जायेगा,लेकिन प्रदेश के किसानों को बारदाने की कमी ने आफत में डाल दिया है। दरअसल शासन ने किसानों को धान की मात्रा के आधार पर 25 प्रतिशत बारदाना लाने कहा गया है। जिससे किसान खासे परेशान हैं। बाजार में भी बारदाने की कीमत करीब 35 रुपए के आसपास पहुंच गई है,जबकि सरकार प्रति बारदाना 18 रुपये किसानों को देगी। खरीदी केंद्रों में यदि बारदाने की कमी आई तो इससे धान खरीदी प्रभावित होने की संभावना है।

आपको बता दें कि धान खरीदी (Paddy Token) के लिए समितियों को 12 हजार 500 नया बारदाना तथा 3 हजार 500 पुराना बारदाना आवंटित किया गया है, जिसका परिवहन लगातार जारी है। नियम के तहत 25फीसद बारदाना किसानों से लिया जावेगा तथा 75फीसद बारदाना समिति से किसानों को दिया जाएगा।

किसानों के लिए सरकार तत्पर – खाद्य मंत्री

खाद्य मंत्री अमरजीत भगत ने छत्तीसगढ़ में धान खरीदी (Paddy Token) को लेकर सरकार की मंशा साफ होने की बात कही। उन्होंने कहा कि सरकार किसानों का पाई-पाई धान खरीदेगी जिसके लिए प्रदेश के किसानों को चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि खरीदी के लिए पूरी तैयारियां की जा चुकी है, समितियों को निर्देश दिए गए हैं कि टोकन समय पर वितरित करें ताकि केंद्रों में आवश्यक भीड़ इकट्ठा न हो। साथ ही कहा कि बारदाने को लेकर भी कोई कमी आने नहीं दिया जाएगा। उन्होंने खरीदी के समय सरवर डाउन किये जाने का ठीकरा दिल्ली पर फोड़ा है। उन्होंने कहा कि दिल्ली से यदि सर्वर डाउन हो जाए तो उस समय दिक्कत तो आएगी लेकिन उससे निपटा भी जाएगा।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *