Supriya Sule : उप मुख्यमंत्री अजित पवार की कलाई पर बंधेगी बांबू राखी – सांसद सुप्रिया सुले

Supriya Sule : उप मुख्यमंत्री अजित पवार की कलाई पर बंधेगी बांबू राखी – सांसद सुप्रिया सुले

Supriya Sule,

नागपुर, नवप्रदेश। महाराष्ट्र के उप मुख्यमंत्री अजित पवार की कलाई पर इस बार बांबू की राखी (Supriya Sule) बंधेगी। उनकी बहन और रांकापा सांसद सुप्रिया सुले ने ये जानकारी दी है।

बांबू राखी को देश विदेश में लोकप्रिय बनानेवाली प्रख्यात बांस शिल्पी मिनाक्षी मुकेश वालके के अभिसार इनोवेटिव्ज इस समाजिक गृहोद्योग से भेट करने के बाद सांसद सुले ने यह जानकारी (Supriya Sule) दी।

यशवंतराव चव्हाण प्रतिष्ठान का राज्य युवा उद्योजक पुरस्कार प्राप्त और महाराष्ट्र को बांबू वूमन के रूप में ज्ञात मीनाक्षी मुकेश वालके से हाल ही में सुले ने भेट कर विविध विषयों पर चर्चा की।

मिनाक्षी का समाजिक उद्यम पूरी तरह से वंचित आदीवासी तबके महिलाओं द्वारा चलाया जानेवाला एकमात्र उद्यम है जिसने बीते वर्ष बांस की राखियां 5 देशों में एक्सपोर्ट की।

मात्र दस बाई तेरह के किराए के घर में मिनाक्षी का परिवार रहता भी है और यही पर पूरा काम चलता है। यह देख सांसद सुले दंग रह गई।

बांबु ज्वेलरी का फैशन शो

मीनाक्षी व साथी महिलाएं बांबू के गहने भी बनाती है। सांसद सुले ने भी दो नेकलेस की ऑर्डर देते हुए मीनाक्षी को मुंबई में बांबू गहनों का फैशन शो लेने का आश्वासन दिया। उल्लेखनीय है कि मिस क्लायमेट 2019 के क्राऊन बांबु से मीनाक्षी ने बनाए थे।

बदलेगी ‘उन’ महिलाओं की तकदीर

मीनाक्षी ने पालघर, जालना और गडचिरोली में आदिवासी एवम बचत गट की महिलांओ को प्रशिक्षण दिया था। अब तक लगभग 200 महिलांए इससे लाभान्वित हुई है। अब मीनाक्षी ने गडचिरोली की आत्म समर्पित नक्सल महिलाओ को बांबू कला के गुर सिखाने की इच्छा प्रदर्शित की है।

इस क्रांतिकारी विचारो का स्वागत करते हुए सांसद सुले ने  डीआईजी संदीप पाटील और एसपी अंकित गोयल से बैठक की। जिसमे इस पर सकारात्मक विचार हुआ है।

इस साल भी यूरोप पहुंचेगी राखियां

मीनाक्षी की प्रसिद्ध राखियां बीते वर्ष लंदन समेत अन्य देशों में पहुंची थी। इस वर्ष भी विदेशों से मांग आ रही है। इस बार कितनी संख्या में ये राखियां जायेगी, यह अभी स्पष्ट नही है। लॉकडाऊन पश्चात हुई विविध दरवृद्धि का झटका इस बार राखी के काम को भी लगा हैं।  सुधि जनों से शुद्ध पर्यावरण पूरक राखी को सहयोग करने की अपील मिनाक्षी ने की है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *