देश

SIR Controversy: दिल्ली प्रदर्शन पर सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई 15 तक टली, पुलिस से जवाब तलब

-SIR Controversy: महिला पत्रकारों से कथित मारपीट पर गंभीर सवाल

-वरिष्ठ पुलिस अधिकारी को अदालत में मौजूद रहने के निर्देश

नई दिल्ली/ए.। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार और मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR Controversy) के खिलाफ दिल्ली में हुए विरोध प्रदर्शनों से जुड़े मामलों की सुनवाई सुप्रीम कोर्ट ने 15 अक्टूबर तक टाल दी है। चीफ जस्टिस सूर्यकांत, जस्टिस जॉयमाल्य बागची और जस्टिस वी. मोहना की पीठ के समक्ष मंगलवार को सुनवाई होनी थी, लेकिन जस्टिस मोहना के अस्वस्थ होने के कारण इसे स्थगित कर दिया गया। अदालत ने प्रदर्शन की कवरेज के दौरान महिला पत्रकारों से कथित मारपीट और हिरासत के आरोपों पर दिल्ली पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी की व्यक्तिगत मौजूदगी भी मांगी है।

पत्रकारों से मारपीट के आरोपों पर जवाब मांगा

महिला पत्रकारों के संगठन नेटवर्क ऑफ वुमेन इन मीडिया की याचिका में आरोप लगाया गया है कि प्रदर्शन की रिपोर्टिंग कर रहीं पत्रकारों के साथ पुलिस ने दुव्र्यवहार किया। वरिष्ठ अधिवक्ता इंदिरा जयसिंह ने पत्रकारों (SIR Controversy) की सुरक्षा का मुद्दा उठाया। अदालत ने कहा कि पुलिस को इन आरोपों पर स्पष्टीकरण देना होगा। वहीं, केंद्र सरकार को मेट्रो और रेल सेवाओं पर लगाए गए प्रतिबंधों तथा पूर्व निर्देशों के अनुपालन की रिपोर्ट दाखिल करने के लिए 15 अक्टूबर तक का समय दिया गया है।

अवैध हिरासत और परिवहन प्रतिबंध भी विवाद में

सुप्रीम कोर्ट ने पूर्व सुनवाई में शांतिपूर्ण प्रदर्शनकारियों की गैरकानूनी हिरासत (SIR Controversy) रोकने, सार्वजनिक परिवहन सामान्य रखने और पत्रकारों तथा वकीलों के काम में बाधा नहीं डालने के निर्देश दिए थे। प्रदर्शन के दौरान मेट्रो स्टेशन बंद करने, रेल सेवाएं प्रभावित करने और राजनीतिक नेताओं की कथित हिरासत को लेकर भी कई याचिकाएं दाखिल हुई हैं। वहीं, एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉम्र्स की याचिका में चुनाव आयुक्तों को आधिकारिक कार्यों के लिए कानूनी प्रतिरक्षा देने वाले प्रावधान को चुनौती दी गई है। इन मामलों पर अगली सुनवाई 15 अक्टूबर को होगी।

Hemant Dhote

लेखक: हेमन्त धोटे छत्तीसगढ़ के एक सक्रिय पत्रकार और प्रिंट मीडिया से जुड़े व्यक्ति हैं, जो मुख्य रूप से रायपुर से संचालित होने वाले प्रतिष्ठित दैनिक हिंदी समाचार पत्र 'दैनिक नव प्रदेश' (Nav Pradesh) में निरंतर वरिष्ठ प्रबंधन/प्रतिनिधि मंडल एवं रायपुर ब्यूरो चीफ के रूप में कार्यरत हैं और अखबार के विभिन्न आयोजनों व गतिविधियों में सक्रिय भूमिका निभाते हैं। श्री हेमन्त धोटे ने रायपुर स्थित कुशाभाऊ ठाकरे पत्रकारिता एवं जनसंचार विश्वविद्यालय (KTUJM) से (बी.जे.एम.सी और एम.ए.एम.सी) की पढ़ाई की है।

Related Articles

Back to top button