CG Naib Tehsildar Viral Video: अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन, आतिशबाजी और रील का वीडियो वायरल

CG Naib Tehsildar Viral Video: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में अभनपुर के नायब तहसीलदार विपिन पटेल का बीच सड़क पर जन्मदिन मनाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल। (CG Naib Tehsildar Viral Video) हो रहा है।
वीडियो में वे सड़क पर गाड़ी खड़ी करके केक काटते और आतिशबाजी करते नजर आ रहे हैं। इस दौरान बॉलीवुड फिल्म के गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर रील भी बनाई गई। वीडियो (CG Naib Tehsildar Viral Video) सामने आने के बाद ट्रैफिक नियमों के पालन को लेकर सवाल उठ रहे हैं। (Naib Tehsildar Viral Video)
सड़क पर केक काटने और आतिशबाजी का वीडियो
वायरल वीडियो में नायब तहसीलदार (Naib Tehsildar Viral Video) विपिन पटेल गाड़ी के पास खड़े होकर जन्मदिन का केक काटते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद वहां आतिशबाजी भी की गई। इस दौरान सलमान खान की फिल्म के गाने ‘ओ ओ जाने जाना’ पर वीडियो बनाया गया, जिसे सोशल मीडिया पर रील के रूप में शेयर किया गया है।

ट्रैफिक नियमों को लेकर उठे सवाल
सड़क पर जन्मदिन मनाने और इस दौरान यातायात प्रभावित होने की घटनाओं को लेकर पहले भी सवाल उठते रहे हैं। छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट भी सड़क पर बर्थडे सेलिब्रेशन, स्टंट और यातायात बाधित करने के मामलों में सख्ती बरतने के निर्देश दे चुका है। (CG Naib Tehsildar Viral Video)
ऐसे में नायब तहसीलदार से जुड़ा वीडियो (CG Naib Tehsildar Viral Video) सामने आने के बाद मामले को लेकर चर्चा शुरू हो गई है।
प्रशासन के आधिकारिक बयान का इंतजार
फिलहाल, इस मामले में प्रशासन की ओर से कोई आधिकारिक बयान और कार्रवाई सामने नहीं आई है। अब संबंधित अधिकारियों की प्रतिक्रिया और मामले में जांच या कार्रवाई को लेकर स्थिति जल्द साफ होने की संभावना है।



