छत्तीसगढ़

समीक्षा बैठक में आक्रोशित होना महंगा पड़ा, टी एंड सीपी का डिप्टी डायरेक्टर निलंबित

Balodabazar Deputy Director Suspend: छत्तीसगढ़ के बलौदाबाजार-भाटापारा जिले में समीक्षा बैठक के दौरान कथित तौर पर अनुचित व्यवहार करने के मामले में राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई की है। नगर और ग्राम निवेश विभाग (T&CP) के उप संचालक बीएल बांधे को निलंबित (Balodabazar Deputy Director Suspend) कर दिया गया है। इस संबंध में आवास एवं पर्यावरण विभाग, मंत्रालय नवा रायपुर से आदेश जारी किया गया।

क्या है पूरा मामला ?

जानकारी के मुताबिक, समय सीमा की बैठक में विभिन्न विभागों के कामकाज की समीक्षा की जा रही थी। इसी दौरान नगर और ग्राम निवेश विभाग के उप संचालक बीएल बांधे से उनके विभाग से जुड़ा सवाल पूछा गया। आरोप है कि उन्होंने आक्रोशित भाषा का इस्तेमाल किया और सीनियर अधिकारी के साथ उचित व्यवहार नहीं किया। (Balodabazar Deputy Director Suspend)

इसके बाद कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने मामले की शिकायत उच्च अधिकारियों से की थी। शिकायत के बाद राज्य शासन ने निलंबन की कार्रवाई की।

सिविल सेवा आचरण नियमों के उल्लंघन का केस

शासन की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि समीक्षा बैठक में आक्रोशित भाषा का इस्तेमाल करना और वरिष्ठ अधिकारी के साथ अनुचित व्यवहार करना छत्तीसगढ़ सिविल सेवा आचरण नियम, 1965 का उल्लंघन है।

इसी आधार पर छत्तीसगढ़ सिविल सेवा (वर्गीकरण, नियंत्रण तथा अपील) नियम, 1966 के नियम 9(1) के तहत बीएल बांधे को तत्काल प्रभाव से निलंबित (Balodabazar Deputy Director Suspend) किया गया है।

उप संचालक बांधे नवा रायपुर अटैच

निलंबन अवधि के दौरान बीएल बांधे का मुख्यालय संचालनालय, नगर और ग्राम निवेश, इंद्रावती भवन, नवा रायपुर अटल नगर निर्धारित किया गया है। इस दौरान उन्हें मूलभूत नियम 53 के तहत नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ता दिया जाएगा।

Related Articles

Back to top button