छत्तीसगढ़

6 वर्ष पहले गुम हुए जाहिर को सोशल मीडिया ने मिलाया अपने परिवार से

राजेश झाड़ी

बीजापुर। सोशल मीडिया (social media) 6 वर्ष पहले अपने परिवार से बिछड़े जाहिर को मिलाया अपने परिवार से। गौरतलब है कि जाहिर खान पिता हामीद खान पिछले 6 वर्ष पूर्व कही बिछड़ गया था। जिसे सोशल मीडिया पर गुम इंसान के रूप में प्रचारित किया गया। बीजापुर के सीसीटीएनएस आपरेटर योगेश यादव के बीजापुर में देखा गया। जिसकी सूचना बेमेतरा थाना परपोड़ी में दी गई जिसके बाद गुम इंसान की पहचान हुई। कोतवाली बीजापुर थाना प्रभारी चन्द्रशेखर बारिक ने परिजनों को सूचना देकर जाहिर खान को अपने परिवार के सुपुर्द किया।

Related Articles

Back to top button