जॉब्स

Electricity Department : बिजली विभाग में निकली 2 हजार से ज्यादा नौकरियां, इन पदों पर मिलेगा मौका, आवेदन से जुड़ी बड़ी जानकारी आई सामने

सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवाओं के बीच इन दिनों बिजली विभाग की नई भर्ती को लेकर काफी (Electricity Department) चर्चा है। लंबे समय से भर्ती का इंतजार कर रहे अभ्यर्थियों के लिए राहत भरी खबर सामने आई है। अलग अलग पदों पर बड़ी संख्या में भर्तियां होने जा रही हैं, जिससे हजारों युवाओं को सरकारी सेवा में जाने का अवसर मिल सकता है।

भर्ती को लेकर तैयारी तेज हो गई है और उम्मीदवार अब आवेदन प्रक्रिया शुरू होने का इंतजार कर रहे हैं। शुरुआती जानकारी के अनुसार इस भर्ती के जरिए जूनियर इंजीनियर, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट समेत कई महत्वपूर्ण पदों को भरा जाएगा। विभाग जल्द ही आवेदन प्रक्रिया और अन्य जरूरी जानकारी भी जारी करेगा।

दो हजार पांच पदों पर होगी भर्ती Electricity Department

राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड ने राज्य की पांच सरकारी बिजली कंपनियों में कुल 2005 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है। इन भर्तियों के जरिए राजस्थान राज्य विद्युत उत्पादन निगम, राजस्थान राज्य विद्युत प्रसारण निगम, जयपुर विद्युत वितरण निगम, अजमेर विद्युत वितरण निगम और जोधपुर विद्युत वितरण निगम में रिक्त पदों को भरा जाएगा।

किन पदों पर मिलेगा मौका

इस भर्ती अभियान के तहत जूनियर इंजीनियर इलेक्ट्रिकल, जूनियर इंजीनियर मैकेनिकल, जूनियर इंजीनियर सिविल, जूनियर अकाउंटेंट और जूनियर असिस्टेंट कमर्शियल असिस्टेंट द्वितीय के पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

किस पद पर कितनी वैकेंसी

जूनियर इंजीनियर प्रथम इलेक्ट्रिकल के लिए 727 पद निर्धारित किए गए हैं।

जूनियर असिस्टेंट कमर्शियल असिस्टेंट द्वितीय के लिए 765 पद रखे गए हैं।

जूनियर अकाउंटेंट के 371 पदों पर भर्ती होगी।

जूनियर इंजीनियर प्रथम मैकेनिकल के लिए 110 पद तय किए गए हैं।

जूनियर इंजीनियर प्रथम सिविल के लिए 32 पद उपलब्ध हैं।

कौन कर सकता है आवेदन

जूनियर इंजीनियर पद के लिए संबंधित शाखा में डिप्लोमा या इंजीनियरिंग की डिग्री होना आवश्यक है।

जूनियर अकाउंटेंट पद के लिए अभ्यर्थी के पास बीकॉम की डिग्री होनी चाहिए।

जूनियर असिस्टेंट कमर्शियल असिस्टेंट पद के लिए किसी मान्यता प्राप्त संस्थान से स्नातक होने के साथ कंप्यूटर का ज्ञान जरूरी होगा।

आयु सीमा क्या रखी गई है

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष और अधिकतम आयु 28 वर्ष निर्धारित की गई है। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को नियमानुसार आयु सीमा में छूट का लाभ मिलेगा।

आवेदन कब से शुरू होंगे

फिलहाल विभाग ने आवेदन शुल्क, वेतनमान और ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख का विस्तृत कार्यक्रम (Electricity Department) जारी नहीं किया है। विभाग की ओर से बताया गया है कि 15 जुलाई के बाद विस्तृत अधिसूचना जारी की जाएगी। इसके बाद आवेदन प्रक्रिया, शुल्क, चयन प्रक्रिया और वेतन से जुड़ी पूरी जानकारी उपलब्ध करा दी जाएगी। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे नियमित रूप से ऊर्जा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट पर नजर बनाए रखें।

Related Articles

Back to top button