Rajasthan News: राजस्थान के चीफ जस्टिस को हटाने के लिए सुप्रीम कोर्ट जज ने पत्र लिखा

Rajasthan News: नई दिल्ली। सुप्रीम कोर्ट के जस्टिस संदीप मेहता ने मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत से आग्रह किया है कि वे तत्काल प्रभाव से राज्य के बाहर के किसी व्यक्ति को राजस्थान हाईकोर्ट का मुख्य न्यायाधीश नियुक्त करें। जस्टिस मेहता ने आरोप लगाया कि राजस्थान हाईकोर्ट के कार्यवाहक मुख्य न्यायाधीश संजीव प्रकाश शर्मा के कार्यकाल में गंभीर प्रशासनिक अनियमितताएं हुईं। मामलों की लिस्टिंग में पक्षपातपूर्ण रवैया अपनाया गया। जस्टिस मेहता ने दो, 10 और 17 अगस्त को सीजेआई को लिखे तीन पत्रों में राजस्थान हाईकोर्ट के एक्टिंग चीफ जस्टिस पर कुप्रबंधन, गलत तौर-तरीके अपनाने, भाई-भतीजावाद और पक्षपात के आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि जस्टिस शर्मा ने मास्टर ऑफ रोस्टर के तौर पर अपनी शक्तियों का गलत इस्तेमाल किया। चुनिंदा केस अपनी पीठ में स्थानांतरित किए। इनमें प्रभावशाली और अमीर वादियों से जुड़े मामले भी शामिल थे। पत्रों के अनुसार, सीजेआई ने जस्टिस मेहता को इस मामले में उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
नियमानुसार आरोपों की जांच होनी चाहिए: सीजेआई
भारत के मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत ने बुधवार को कहा कि सुप्रीम कोर्ट कॉलेजियम के वरिष्ठ न्यायाधीशों ने जस्टिस संजीप मेहता की ओर से उठाई गई चिंताओं को गंभीरता से लिया है। हालांकि, उन्होंने कहा कि किसी मौजूदा न्यायाधीश पर लगे आरोपों की जांच और कार्रवाई तय संस्थागत प्रक्रिया के तहत ही की जानी चाहिए।
ये पढ़ना न भूले-
- कार्टून फेस्टीवल 13 अक्टूबर को रायपुर में, सीएम विष्णु देव साय कार्टून बनाकर करेंगे उद्घाटन
- आतिशबाजी की चिंगारी से 20 मिनट में राख हुआ 11 लाख का दुर्गा पंडाल
- मां बम्लेश्वरी के दर्शन के लिए मेमू ट्रेनों का विस्तार, 10 दिन मिलेगी अतिरिक्त सुविधा
- आज से शारदीय नवरात्र का शुभारंभ, समृद्धि के गज पर सवार होकर आएंगी मां दुर्गा, देवी मंदिरों में तैयारियां पूरी
- दुर्लभ बीमारी से जूझ रहे 10 वर्षीय रिमोन के इलाज के लिए सरकार ने दिए 12 लाख रुपये



