देश

Ranchi News: बड़ा तालाब के पास युवक की चाकू गोदकर हत्या

Ranchi News: रांची । कोतवाली थाना क्षेत्र में बड़ा तालाब के पास स्थित औघड़ बाबा आश्रम के पास एक युवक की चाकू गोदकर हत्या कर दी गई। शव बुधवार को सुबह आश्रम के सामने सरकारी खाली पड़ी जमीन से बरामद हुआ। मृतक की पहचान उपेंद्र मिश्रा के रूप में हुई है। वह कुम्हार टोली चूना भट्ठा में कृष्णा प्रजापति के मकान में परिवार के साथ किराए पर रहता था।

 बताया जा रहा है कि उपेंद्र मंगलवार की रात परिजनों को बताए बिना घर से निकला था। देर रात तक घर नहीं पहुंचने पर परिजनों ने खोजबीन की, पर पता नहीं चला। बुधवार को सुबह में स्थानीय लोगों की सूचना पर कोतवाली पुलिस ने उपेंद्र का शव आश्रम के पास झाड़ी से बरामद किया। शरीर पर चाकुओं के निशान थे।

जांच में पता चला कि औघड़ बाबा आश्रम के पास हर रात नशेड़ियों का जमावड़ा होता है। आशंका है कि नशे को लेकर ही हत्या की गई होगी। हालांकि, पुलिस सीसीटीवी फुटेज के जरिए सच्चाई का पता लगा रही है। बताया जा रहा है कि शादीशुदा उपेंद्र एक बच्चे का पिता था। वह हार्डवेयर दुकान में काम करता था। परिवार में माता-पिता और दो भाई हैं।

Related Articles

Back to top button