छत्तीसगढ़

PM SVANidhi Chhattisgarh News : पीएम स्वनिधि योजना के पात्रों की होगी खोज, 10 जिलों में मिशन मोड पर चलेगा सर्वे

प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि (पीएम स्वनिधि) योजना (PM SVANidhi Chhattisgarh News) को 10 जिलों में मिशन मोड में लागू करने का फैसला किया है। ‘नियद नेल्लानार 2.0’ अभियान के तहत अब यह सुनिश्चित किया जाएगा कि कोई भी पात्र पथ विक्रेता योजना के लाभ से वंचित न रहे। प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर्स आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत पात्र हितग्राहियों की पहचान के लिए विशेष सर्वे अभियान चलाया जाएगा।

इसके लिए जगदलपुर, बस्तर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, कांकेर, खैरागढ़-छुईखदान-गंडई, कोंडागांव, नारायणपुर, सुकमा, गरियाबंद और मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायत क्षेत्रों में सर्वे कराया जाएगा। अभियान का उद्देश्य माओवादी हिंसा से मुक्त और अन्य जिलों में पथ विक्रेताओं की आजीविका को मजबूत करना है।

शत-प्रतिशत सर्वे का लक्ष्य (PM SVANidhi Chhattisgarh News)

राज्य शहरी विकास अभिकरण (सूडा) ने सभी नगरीय निकायों को विस्तृत दिशा-निर्देश जारी किए हैं। निर्देशों के अनुसार पात्र पथ विक्रेताओं का शत-प्रतिशत सर्वे और चिह्नांकन किया जाएगा। इसके साथ ही सभी पात्र हितग्राहियों के ऑनलाइन आवेदन तैयार कर योजना का लाभ दिलाने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।

सभी नगरीय निकायों को लंबित ऋण प्रकरणों का जिला अग्रणी बैंक प्रबंधक (एलडीएम) की मौजूदगी में जल्द निराकरण कराने तथा ऋण वितरण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। पीएम स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Chhattisgarh News) के तहत लौटाए गए आवेदनों की दोबारा समीक्षा कर उन्हें पुनः बैंकों को भेजने के भी निर्देश दिए गए हैं।

बैंकों की कार्यप्रणाली पर भी रहेगी नजर

सूडा ने स्पष्ट किया है कि यदि कोई बैंक योजना के क्रियान्वयन में सहयोग नहीं करता है या पात्र हितग्राहियों के आवेदन लंबित रखता है तो उसकी जानकारी राज्य कार्यालय को भेजी जाएगी। इसका उद्देश्य पात्र पथ विक्रेताओं को समय पर ऋण उपलब्ध कराना और योजना के शत-प्रतिशत लक्ष्य को हासिल करना है।

25 हजार से अधिक का लक्ष्य, अब तक 61.44 प्रतिशत उपलब्धि

प्रदेश के 10 जिलों में पीएम स्वनिधि योजना के तहत कुल 25,018 हितग्राहियों को लाभ देने का लक्ष्य तय किया गया है। अब तक 15,372 पथ विक्रेताओं को योजना का लाभ मिल चुका है, जो कुल लक्ष्य का 61.44 प्रतिशत है। योजना (PM SVANidhi Chhattisgarh News) के तहत सबसे बेहतर प्रगति दंतेवाड़ा (75.38 प्रतिशत) और सुकमा (74.59 प्रतिशत) में दर्ज की गई है, जबकि बीजापुर में अब तक 47.05 प्रतिशत लक्ष्य ही पूरा हो सका है।

जिलावार पीएम स्वनिधि योजना की स्थिति (PM SVANidhi Chhattisgarh News)

जिला लक्ष्य लाभान्वित प्रतिशत
बस्तर 6,926 4,205 60.71
बीजापुर 1,567 737 47.05
दंतेवाड़ा 3,276 2,469 75.38
गरियाबंद 2,124 1,164 54.81
कांकेर 3,380 2,098 62.06
कोंडागांव 2,716 1,542 56.78
नारायणपुर 1,081 625 57.81
सुकमा 1,400 1,044 74.59
मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी 306 137 44.77
खैरागढ़-छुईखदान-गंडई 2,243 1,351 60.22
कुल 25,018 15,372 61.44

सरकार का लक्ष्य सर्वे अभियान के माध्यम से सभी पात्र पथ विक्रेताओं की पहचान कर उन्हें योजना से जोड़ना है, ताकि कोई भी पात्र हितग्राही लाभ से वंचित न रहे। पीएम स्वनिधि योजना (PM SVANidhi Chhattisgarh News) के तहत अभियान की नियमित निगरानी भी की जाएगी।

Related Articles

Back to top button