Bullet Train : बुलेट ट्रेन का सफर आखिर किन स्टेशनों से होगा, रेलवे ने दिखाई सबसे तेज रेल परियोजना की नई झलक
देश की पहली बुलेट ट्रेन परियोजना अब तेजी से आकार लेती दिखाई (Bullet Train) दे रही है। मुंबई और अहमदाबाद के बीच बन रहे हाई स्पीड रेल कॉरिडोर की नई तस्वीरें सामने आने के बाद लोगों में उत्सुकता और बढ़ गई है। रेलवे की ओर से साझा किए गए वीडियो में अत्याधुनिक ट्रैक, बिजली व्यवस्था और निर्माण कार्य की रफ्तार साफ नजर आ रही है।

यह परियोजना सिर्फ तेज रफ्तार यात्रा तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें कई ऐसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल किया जा रहा है जो भारतीय रेलवे के लिए पहली बार अपनाई जा रही हैं। इसके पूरा होने के बाद दो बड़े शहरों के बीच सफर पहले की तुलना में काफी कम समय में पूरा किया जा सकेगा।
508 किलोमीटर लंबा होगा हाई स्पीड रेल कॉरिडोर Bullet Train
मुंबई और अहमदाबाद के बीच बनने वाला बुलेट ट्रेन रेल कॉरिडोर करीब 508 किलोमीटर लंबा है। इस परियोजना में जापान की शिंकानसेन तकनीक का उपयोग किया जा रहा है। कॉरिडोर पर बिजली व्यवस्था, ट्रैक बिछाने और अन्य निर्माण कार्य तेजी से आगे बढ़ रहे हैं।
नेशनल हाई स्पीड रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड ने सोशल मीडिया पर साझा (Bullet Train) किए गए वीडियो में परियोजना की प्रगति की झलक दिखाई है। इसमें आधुनिक इलेक्ट्रिफिकेशन सिस्टम, उन्नत सुरक्षा व्यवस्था और स्वदेशी इंजीनियरिंग तकनीकों का उपयोग दिखाया गया है।
पहली बार इस्तेमाल होगी यह आधुनिक तकनीक
इस रेल कॉरिडोर पर अत्याधुनिक 2×25 केवी ओवरहेड ट्रैक्शन सिस्टम लगाया जा रहा है। यह हाई स्पीड रेल के लिए दुनिया की प्रमुख बिजली आपूर्ति तकनीकों में शामिल है और भारत में पहली बार इसका उपयोग किया जा रहा है।
यह प्रणाली 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ने वाली बुलेट ट्रेनों को लगातार और सुरक्षित बिजली आपूर्ति देने के लिए तैयार की जा रही है। इसके साथ ही ट्रैक निर्माण और अन्य तकनीकी कार्य भी तेजी से पूरे किए जा रहे हैं।
सिर्फ दो घंटे में पूरा होगा सफर Bullet Train
परियोजना पूरी होने के बाद बुलेट ट्रेन अधिकतम 320 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से दौड़ेगी। वर्तमान में मुंबई से अहमदाबाद के बीच सबसे तेज ट्रेनों से यात्रा करने में लगभग छह घंटे का समय लगता है, जबकि बुलेट ट्रेन शुरू होने के बाद यही दूरी करीब दो घंटे में पूरी हो सकेगी।
इन 12 स्टेशनों पर रुकेगी बुलेट ट्रेन
मुंबई अहमदाबाद बुलेट ट्रेन कॉरिडोर महाराष्ट्र, गुजरात और दादरा एवं नगर हवेली से होकर गुजरेगा। इस मार्ग पर कुल 12 स्टेशन बनाए जा रहे हैं।
ये स्टेशन हैं
मुंबई बीकेसी
ठाणे
विरार
बोइसर
वापी
बिलिमोरा
सूरत
भरूच
वडोदरा
आनंद
अहमदाबाद
साबरमती
इन स्टेशनों के जरिए दोनों राज्यों के प्रमुख औद्योगिक और व्यावसायिक शहर हाई स्पीड रेल नेटवर्क (Bullet Train) से जुड़ेंगे।



