छत्तीसगढ़

Korba Flood Accident News : उफनते नाले में बाइक समेत बहा युवक, तीन किमी दूर मिला शव

कोरबा। जिले के लेमरू थाना क्षेत्र में लगातार बारिश के बीच एक दर्दनाक हादसा हो गया। ग्राम नकिया निवासी राहुल कुमार मंझवार (28) की सांचर नाले में तेज बहाव में बहने से मौत हो गई। युवक अपने साथी के साथ बाइक से गांव लौट रहा था। सांचर नाला (Korba Flood Accident News) पार करने के दौरान तेज बहाव में बाइक असंतुलित हो गई और दोनों युवक पानी में बह गए।

जानकारी के अनुसार, मंगलवार को राहुल कुमार मंझवार और उसका साथी बुधराम मंझवार घरेलू काम से कोरबा गए थे। शाम को दोनों बाइक से वापस गांव लौट रहे थे। गांव से करीब तीन किलोमीटर पहले सांचर नाला पूरी तरह उफान पर था। पानी सड़क के ऊपर से बह रहा था और बहाव काफी तेज था।

ग्रामीणों ने रोका, फिर भी पार करने लगे नाला (Korba Flood Accident News)

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आसपास मौजूद ग्रामीणों ने दोनों युवकों को नाला पार नहीं करने और पानी कम होने तक इंतजार करने की सलाह दी थी। इसके बावजूद दोनों बाइक लेकर नाला पार करने निकल पड़े।

नाले के बीच पहुंचते ही तेज बहाव के कारण बाइक का संतुलन बिगड़ गया। दोनों युवक बाइक समेत पानी में बह गए। बुधराम मंझवार किसी तरह तैरकर बाहर निकल आया, लेकिन राहुल तेज बहाव में लापता हो गया। घटना की सूचना मिलते ही लेमरू थाना पुलिस और ग्रामीण मौके पर पहुंच गए।

रात में सीमित रहा रेस्क्यू अभियान

अंधेरा होने और नाले में तेज बहाव के कारण रात में बचाव अभियान पूरी क्षमता से नहीं चलाया जा सका। पुलिस और ग्रामीणों ने बुधवार सुबह दोबारा खोजबीन शुरू की। काफी तलाश के बाद राहुल कुमार मंझवार का शव घटनास्थल से करीब तीन किलोमीटर दूर झाड़ियों में फंसा मिला। शव की तलाश (Korba Flood Accident News) के बाद पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

बारिश के दौरान नाले-पुल पार नहीं करने की अपील

लगातार हो रही बारिश से जिले के कई नाले और पुल-पुलियों पर पानी बह रहा है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि तेज बहाव वाले नालों और पुलों को पार करने का प्रयास न करें। बारिश के दौरान सुरक्षा (Korba Flood Accident News) को लेकर प्रशासन ने लोगों से सतर्कता बरतने और जलभराव वाले रास्तों से बचने की सलाह दी है।

Related Articles

Back to top button