PM Modi Rally : मोदी पहुंचे अबोहर, कहा- पंजाब में बनेगी डबल इंजन की सरकार

PM Modi Rally : मोदी पहुंचे अबोहर, कहा- पंजाब में बनेगी डबल इंजन की सरकार

PM Modi Rally: Modi reached Abohar, said- this time a double engine government will be formed in Punjab

PM Modi Rally

अबोहर। PM Modi Rally :  अबोहर में प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी की रैली शुुरू हो गई है। पीएम मोदी यहांं पहुंच गए हैं। उन्‍होंंने कहा कि पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनेगी। डबल इंजन की सरकार का मतलब है पंजाब का तेज विकास। पंजाब में देशभक्ति से विकास का संकल्‍प लेकर काम करने वाली सरकार चाहिए। पंजाब में इस बार भाजपा व एनडीए की सरकार बनेगी। एक बार पूरे पांच साल का मौका हमें दीजिये, फिर देखिये किस तरह विकास होता है।

पंजाब में आज माफिया राज है। इसे भाजपा समाप्‍त करेगी। प्रधानमंत्री ने पंजाब के सीएम चरणजीत सिंह चन्‍नी के बिहार और उत्‍तर प्रदेश के लोगों के बयान का मुद्दा उठाया। उन्‍होंने कहा कि इस बयान से संत रविदास जी और श्री गुरु गोबिंद सिंह जी की धरती का अपमान‍ किया गया है। संत रविदास जी का जन्‍म उत्‍तर प्रदेश व श्री गुरु गोबिंद सिंह का जन्‍म बिहार के पटना में हुआ था।  

उन्‍होंने कहा कि आज पंजाब (PM Modi Rally) को एक ऐसी सरकार की जरूरत है जो देशभक्ति की भावना से पंजाब के विकास की प्रेरणा ले। पंजाब की सुरक्षा और विकास के संकल्प व समर्पण के साथ भाजपा आपके सामने आई है। उसे पांच साल दें। उन्‍होंने कांग्रेस पर हमले किए और राज्‍य सरकार पर निशाना साधा। उन्‍होंने अपनी सरकार के मिशन का उल्‍लेख करते हुए विभिन्‍न योजनाओं की चर्चा की।

कोरोना काल की चर्चा करते हुए मोदी ने कहा कि हमने सब को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाई। आयुष्मान भारत योजना की वजह से पंजाब के 11 लाख लोगों ने अस्पतालों में मुफ्त इलाज करवाया है।  देश के 50 करोड़ लोगों को इसका लाभ मिल रहा है। पंजाब के नागरिकों को हिंदुस्तान के किसी भी राज्य में यह सुविधा उपलब्ध है लेकिन दिल्ली सरकार आपको इन्‍कार कर देगी क्योंकि वह इस योजना से जुड़ने के लिए तैयार नहीं है।  ऐसे लोगों को पंजाब में वोट मांगने का हक है क्या। इस योजना से गरीबों के 2000 करोड़ रुपये बचे। 

उन्‍होंने कहा कि भगवान जंभेश्वर जी को प्रणाम करता हूं। बिश्नोई समाज पर्यावरण की सेवा कर रहा है।  यह मेरी पंजाब में इस चुनाव अभियान की आखिरी सभा है।  मैंने एक ही आवाज उठाई है कि पंजाब में डबल इंजन की सरकार बनानी है। पंजाब का इस सदी में सबसे तेज विकास किया जाएगा। खनन माफिया की विदाई की जाएगी, औद्योगिक इकाइयों में नई ऊर्जा भरी जाएगी,  युवाओं को रोजगार के नए मौके दिए जाएंगे। भाजपा पंजाब की सुरक्षा का संकल्प लेकर आई है। हमें एक बार पंजाब की सेवा करने का मौका दीजिए।

उन्‍होंने कहा कि देश के कितने सारे राज्य हैं जहां कांग्रेस एक बार गई तो दोबारा लौट कर आई ही नहीं। पंजाब ने देश को सिखाया की खेती भी खुशहाली का जरिया बन सकती है। लेकिन आज यहां की मिट्टी की उपजाऊ शक्ति, कम हो रही है। मिट्टी में केमिकल मिल रहे हैं। कांग्रेस की सरकारों ने किसानों की हमेशा उपेक्षा की। हमारे समय में अनाज की रिकॉर्ड खरीद हुई।  खरीद का पैसा सीधे किसान की जेब में जा रहा है या नहीं। सोच और विजन वाली सरकार चाहिए हमारी सरकार बीज से बाजार तक नई व्यवस्था बना रही है। 

उन्‍होंने कहा कि नल से जल पहुंचाने के लिए तेज गति से काम कर रहे हैं। व्यापार माफिया के कब्जे में है। छोटे व्यापारियों को सबसे ज्यादा नुकसान हो रहा है। इंडस्ट्री यहां से छोड़कर भाग रही है।  हमारे युवाओं के भविष्य पर सवाल खड़ा हो रहा है। यहां कोई आने को तैयार नहीं है। इस परिस्थिति को डबल इंजन की सरकार ही बदल सकती है। यह अगर कोई करेगा तो मोदी ही करेगा। गरीब की तकलीफ दूर हो उसका जीवन आसान बने यह हमारे लिए सर्वोच्च प्राथमिकता का काम है। 

jagran

इससे पहले  मंच पर प्रधानमंत्री मोदी को हल भेंट कर सम्‍मानित किया गया। रैली में पहुंंचने पर उनका मोदी-मोदी के नारे से स्‍वागत किया गया।  प्रधानमंत्री ने बठिंडा एयरपोर्ट पर पहुंंचने के बाद अबोहर के लिए हेलीकाप्टर से निकले। अभी रैली में केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी का भाषण चल रहा है। रैली में पंजाब के पूर्व मंत्री राणा गुरमीत सिंह साेढ़ी भी पहुंचे हैं।   

इससे पहले मंच से स्‍थानीय नेताओं का संबोधन (PM Modi Rally) हुआ। फाजिल्का से भाजपा के प्रत्याशी व पूर्व मंत्री सुरजीत ज्याणी भी मंच  पर हैं। केंद्रीय मंत्री हरदीप पुरी भी रैली में पहुंच गए।  पंजाबी कलाकार जस्सी जसराज ने भी भाषण दिया। उन्होंने कहा भगवा और केसरी में एक ही रंग है। जस्सी जसराज ने चन्नी के भांजे से पकड़े गए 10 करोड़ रुपये का मामला उठाया। जस्सी जसराज ने 2017 में आम आदमी पार्टी केे टिकट पर बठिंंडा से चुनाव लड़ा था।

रैली के लिए  बेहद कड़ी सुरक्षा की गई है। पीएम की मद्देनजर अबोहर क्षेत्र को नो फ्लाईंग जोन घोषित किया गया हैै। नई दाना मंडी में आयोजित इस रैली में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री मोदी पहले बठिंडा पहुंचे इसके बाद वह हेलीकाप्टर से दाना मंडी में आए। रैली स्थल के निकट ही हेलीपैड बनाया गया है। रैली में प्रधानमंत्री की रैली में भारी भीड़ जुटी है।

JOIN OUR WHATS APP GROUP

डाउनलोड करने के लिए यहाँ क्लिक करें

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *