Nimbuda Song In Book : आठवीं की किताब में छपे चर्चित फिल्मी गीत के बोल, नई पाठ्यपुस्तक को लेकर फिर शुरू हुआ विवाद
नई शिक्षा नीति के तहत तैयार की गई स्कूली किताबें एक बार फिर विवादों (Nimbuda Song In Book) में आ गई हैं। इस बार मामला आठवीं कक्षा की एक पाठ्यपुस्तक में शामिल सामग्री को लेकर है। किताब में एक लोकप्रिय गीत के बोल छपने के बाद सोशल मीडिया से लेकर शिक्षा जगत तक नई बहस शुरू हो गई है।
इससे पहले भी नई पाठ्यपुस्तकों में बड़ी संख्या में त्रुटियां सामने आने के कारण सरकार को आलोचनाओं का सामना करना पड़ा था। अब नए विवाद ने पाठ्यक्रम की गुणवत्ता और सामग्री चयन को लेकर फिर सवाल खड़े कर दिए हैं।
किताब में शामिल किए गए लोकप्रिय गीत Nimbuda Song In Book
आठवीं कक्षा की कला शिक्षा की पुस्तक कृति के मो संगीत जगत अध्याय में पारंपरिक राजस्थानी लोकगीत निंबूड़ा निंबूड़ा के पूरे बोल शामिल किए गए हैं। इसके साथ ही रिंद पोश माल गीत के बोल भी प्रकाशित किए गए हैं। दोनों गीत फिल्मों के माध्यम से देशभर में काफी लोकप्रिय हुए थे।
सोशल मीडिया पर उठे सवाल
गीतों को पाठ्यपुस्तक में शामिल किए जाने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने अलग अलग प्रतिक्रियाएं दीं। कई लोगों का कहना है कि राज्य की पाठ्यपुस्तकों में स्थानीय ओड़िया लोकगीतों और सांस्कृतिक विरासत को अधिक प्राथमिकता मिलनी चाहिए। वहीं कुछ लोगों ने इसे लेकर कई तरह के मीम्स भी साझा किए।
पहले भी सामने आई थीं कई गलतियां
इससे पहले राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 के तहत तैयार नई पाठ्यपुस्तकों में 1678 त्रुटियां मिलने का मामला (Nimbuda Song In Book) भी चर्चा में रहा था। इनमें तथ्यात्मक, भाषाई और संपादन संबंधी कई गलतियां शामिल थीं। इस मामले के बाद सरकार ने जांच कराई थी।
अधिकारियों पर हुई कार्रवाई
मुख्यमंत्री के निर्देश पर हुई जांच के बाद चार वरिष्ठ एससीईआरटी अधिकारियों को निलंबित किया गया था। इसके अलावा अन्य अधिकारियों के खिलाफ भी विभागीय कार्रवाई शुरू की गई। सरकार ने भविष्य में सभी पाठ्यपुस्तकों की भाषा, तथ्य और गुणवत्ता की कई स्तरों पर जांच के बाद ही उन्हें प्रकाशित करने का निर्णय (Nimbuda Song In Book) लिया है।



